
Aadhar Card
वाराणसी. दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के हौजकटोरा इलाके स्थित भोलेनाथ पेइंग गेस्ट हाउस में शनिवार को युवक की फंदे पर लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिस पर मृतक ने लिखा है कि महादेव प्लीज मेरे शरीर को कही मत भेजना। इसके अतिरिक्त युवक के शरीर पर त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धु सखा त्वमेव, त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्व मम देव देव लिखा था।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अमित शाह करेंगे नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर जागरूक
युवक की पहचान कमरे में मिले आधार कार्ड से हुई है, जिसमे उसका नाम वैशाख एनवी, निवासी केरल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक आठ जनवरी 2020को बनारस आया था। युवक ने काशी विश्वनाथ का दर्शन करके वापस जाने की बात कही थी। य युवक के पास से एक बैग भी मिला है। कमरे के टेबल में कुछ कैश रखा हुआ था। टेबल पर ही सिगरेट व गांजा भी मिला है। संभावना जतायी जा रही है किन्ही कारणों से युवक ड्रिपेशन में था और बनारस में आकर फांसी लगा ली। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव को मर्चरी में रखा गया है।
यह भी पढ़े:-तीन साल बाद मां सेे मिला बिछड़ा बेटा, अपना घर आश्रम ने दी नयी जिंदगी
देर रात तक नहीं खुला कमरा तो पुलिस ने तोड़ा दरवाजा
बीती देर रात युवक जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो होटल संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दशाश्वमेध पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि युवक का शव फंदे पर लटक रहा है। युवक का शरीर अकड़ चुका था जिससे संभावना जतायी जा रही है कि मौत काफी देर पहले हुई होगी। मृतक के परिवार में पत्नी व छ माह की बेटी है। दशाश्वमेध पुलिस ने कहा कि युवक ने सुसाइड किया है। परिजनों के आने पर सारी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से 31,313 लोगों को मिलेगी नागरिकता
Updated on:
11 Jan 2020 02:51 pm
Published on:
11 Jan 2020 02:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
