वाराणसी

IND vs SA: टीम इंडिया की जीत के लिए काशी में विजय यज्ञ, फाइनल में जीत की प्रार्थना

IND vs SA Final: टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलने उतरेगी। इसके लिए वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों ने हवन-पूजन करके भगवान से जीत की कामना की हैं।

2 min read
Jun 29, 2024
IND vs SA

T20 World Cup 2024 Final: टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल आज रात 8 बजे टीम इंडिया और द. अफ्रीका के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। वहीं, धार्मिक नगरी काशी में भारत की जीत के लिए काशीवासियों ने 'विजय यज्ञ' किया।

काशी में टीम इंडिया की जीत के लिए अर्दली बाजार स्थित पांचोंवीर बाबा मंदिर में काशीवासियों ने विजय यज्ञ कर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। अर्दली बाजार स्थित पांचोंवीर बाबा मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने हाथ में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर पूजा-अर्चना की।

पिछले एक साल में यह तीसरा मौका होगा, जब भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट के खिताबी जंग में अपनी दावेदारी पेश करेगी। दो बार भारतीय टीम बेहद करीब से इतिहास रचने से चूक गई। इस दौरान सबसे दिल तोड़ने वाली हार वनडे विश्व कप फाइनल की थी, जिसमें फॉर्म में चल रही टीम इंडिया मात्र एक खराब दिन के कारण ट्रॉफी जीतने से चूक गई। मगर, इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पहले से भी ज्यादा अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है।

फाइनल के मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

इस मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। काशी में क्रिकेट फैंस भक्ति की शक्ति के साथ एक रोमांचक फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए बेताब हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगी।

टीम इंडिया और द. अफ्रीका दोनों फाइनल में 

टीम इंडिया और द. अफ्रीका दो ऐसी टीमें हैं, जो अब तक एक भी मैच हारे बिना टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। भारत अपना आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल पुराना सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि दक्षिण अफ्रीका सभी प्रारूपों में पिछले सात विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद पहली बार फाइनल में है।

Published on:
29 Jun 2024 02:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर