वाराणसी

Indane Xtralite Now: अब गैस सिलेंडर की 3 घंटे में होगी डिलीवरी, वाराणसी में लॉन्च हुआ इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ

Gas Cylinder Delivery: वाराणसी में इंडियन ऑयल ने इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया। यह सामान्य सिलेंडर से 50% हल्का है और बुकिंग के 3 घंटे के भीतर होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।
2 min read
Aug 07, 2026
Indane Xtralite Now LPG Cylinder Indian Oil
अब गैस सिलेंडर की 3 घंटे में होगी डिलीवरी

LPG Home Delivery: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इंडियन ऑयल ने वाराणसी में नई सुविधा के साथ इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलेंडर लॉन्च किया है। यह सिलेंडर पारंपरिक घरेलू गैस सिलेंडर की तुलना में करीब 50 फीसदी हल्का है। इतना ही नहीं, इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बुकिंग के सिर्फ तीन घंटे के भीतर सिलेंडर घर तक पहुंचाने की सुविधा भी शुरू की गई है।

हल्का सिलेंडर, इस्तेमाल होगा आसान

इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एवं उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने इस नई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी जैसे स्मार्ट सिटी के लिए यह सिलेंडर एक आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प है। उनके मुताबिक, पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में इसका वजन लगभग आधा है। ऐसे में इसे उठाना, रखना और बदलना पहले से कहीं आसान होगा। खासकर गृहिणियों, बुजुर्गों और अकेले रहने वाले लोगों को इससे काफी सुविधा मिलेगी।

पारदर्शी बॉडी से दिखेगी कितनी गैस बची

इस सिलेंडर की एक और खास बात इसकी पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) बॉडी है। इसके जरिए उपभोक्ता बिना किसी मीटर या उपकरण के बाहर से ही देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी एलपीजी बची है। इसके अलावा सिलेंडर रस्ट-फ्री (जंग-रोधी) है, इसलिए फर्श पर जंग के दाग लगने की परेशानी भी नहीं होगी।

बुकिंग के 3 घंटे के भीतर मिलेगी डिलीवरी

इंडियन ऑयल ने इस सेवा के साथ फास्ट डिलीवरी मॉडल भी शुरू किया है। कंपनी का दावा है कि बुकिंग के तीन घंटे के अंदर सिलेंडर उपभोक्ता के घर पहुंचा दिया जाएगा, जिससे गैस खत्म होने की स्थिति में लंबे इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद?

समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) भोद्रो लाकरा ने बताया कि इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलेंडर पर किसी तरह की वार्षिक रिफिल सीमा नहीं होगी। यह सुविधा विशेष रूप से इन लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है-

  • कामकाजी पेशेवर (Working Professionals)
  • बैचलर्स
  • हॉस्टल में रहने वाले छात्र
  • छोटे कारोबारी
  • पीएनजी उपभोक्ता, जिन्हें बैकअप सिलेंडर चाहिए
  • नए कमर्शियल कनेक्शन लेने वाले ग्राहक

पहले दिन नए उपभोक्ताओं का सम्मान

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान पहले दिन नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को टैक्स इनवॉइस, इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलेंडर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इंडियन ऑयल का कहना है कि इस नई पहल का उद्देश्य एलपीजी उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाजनक, हल्का और तेज सेवा अनुभव उपलब्ध कराना है।

Updated on:
07 Aug 2026 01:45 pm
Published on:
07 Aug 2026 01:45 pm
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज