वाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट पर खुफिया एजेंसी ने 62 लाख का सोना पकड़ा, शारजाह से पहुंचा था वाराणसी

वाराणसी में एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। यहां शारजाह से आए एक यात्री को विदेशी सोना के साथ पकड़ा गया जिसकी कीमत लाखों में है।
less than 1 minute read
Nov 29, 2024
Feature image

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को 816 ग्राम सोने और 2400 स्टिक विदेशी सिगरेट के साथ खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया यात्री शारजाह से वाराणसी पहुंचा था। उसकी पहचान दिल्ली निवासी रईसुद्दीन के रूप में हुई। जिसे पूछताछ के बाद खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को सौंप दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शारजाह से वाराणसी विदेशी सोना लेकर पहुंचा

जानकारी के मुताबिक सीमा शुल्क की हवाई खुफिया एजेंसी के अनुसार उन्हें बुधवार की शाम एक सूचना मिली थी कि एक यात्री शारजाह से वाराणसी विदेशी सोना लेकर आ रहा है। ऐसे में इंडियन एक्सप्रेस के विमान संख्या IX-184 के यात्रियों के सामानों की खुफिया तरीके से सघन तलाशी ली गई। इस दौरान एक यात्री के पास से 816 ग्राम सोना और 2400 स्टिक विदेशी सिगरेट बरामद हुई।अधिकारियों ने बताया पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दिल्ली के रहने वाले रईसुद्दीन के रूप में हुई है। फिलहाल उसे पूछताछ के बाद खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को पुलिस को सौंपा तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।खुफिया एजेंसी के अनुसार पकड़ा गया 816 ग्राम विदेशी सोना इंटरनेशनल मार्किट में इस समय 62 लाख रुपए का है। इसके अलावा विदेशी सिगरेट भी लाखों रुपए की है। पुलिस ने यात्री को जेल भेज दिया है।

Updated on:
29 Nov 2024 02:16 pm
Published on:
29 Nov 2024 02:16 pm
Also Read
View All
BHU के ICU में पद्मश्री प्रो. टीके लहरी से हुई मारपीट, एसोसिएट प्रोफेसर पर आरोप, 8 महीने से चल रहा इलाज

चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर लेकिन बढ़ी दुस्वारियां, वाराणसी में लोग सिल्ट और बदबू से परेशान

BHU के प्रोफेसर को सिलेंडर में 3.8 किलो गैस कम मिली, पीएमओ में की शिकायत, पूर्ति विभाग बोला- कराएंगे जांच

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाढ़ का लिया जायजा: प्रभावितों में बाटी राहत सामग्री, बोले- परेशान होने की जरुरत नहीं

विदेशी यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रहा क्रूज: 15 सितंबर को पहुंचेगा काशी, मेहमान पूर्वांचल की संस्कृति से होंगे रूबरू