27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह आज पहुंचेंगे देवरिया,छात्र नेता स्व. विशाल सिंह के परिजनों से करेंगे मुलाकात

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह आज देवरिया आयेंगे। इस दौरान वह छात्र नेता स्वर्गीय विशाल सिंह के परिजनों से मिलेंगे। बता दें कि बीते दिनों पुराने रंजिश में विशाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

anoop shukla

•

Updated: 29 Nov 2024, 10:03 AM IST

देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार आएंगे। पूर्व सांसद छात्र नेता स्व विशाल सिंह श्रीनेत के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन भी सजग है।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें, गोरखपुर से आज चलेगी 6 स्पेशल ट्रेन

पुरानी रंजिश में विशाल की चाकू मारकर कर दी गई थी हत्या

जिले के एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव निवासी विशाल सिंह श्रीनेत गोरखपुर शहर के महंत दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र थे। साथ ही छात्र संघ की राजनीति में बेहद सक्रिय थे। पुरानी रंजिश में उनके जानने वाले ने 16 नवंबर की रात में घर से बुलाकर धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई थी।

छात्र नेता की हत्या के बाद जिले में बढ़ गया था तनाव

छात्र नेता की हत्या के बाद जिले में सनसनी फैल गई। अगले दिन देवरिया गोरखपुर जिले से बड़ी संख्या में लोगों का जुटना शुरू हो गया। तनाव देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कार दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी गोरखपुर जोन के एस प्रताप कुमार भी मृत छात्र नेता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया।

सीएम ने भी की थी पीड़ित परिवार से मुलाकात

पिता विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रजा खान, फैज रैनी, राहुल अली और विनोद जायसवाल के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया। बीते रविवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र नेता के परिजनों को गोरखनाथ मंदिर बुलाकर मुलाकात की और और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने एडीजी से सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।