वाराणसी

वाराणसी जं. से हाईटेक होगा काशी रेलवे स्टेशन, 50 मीटर पर मॉल, स्मार्ट होगा 2 किमी का दायरा

Varanasi latest news। Kashi railway station : काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके साथ ही 2 किलोमीटर के दायरे में कई तरह की सुविधा मिलेगी और इन इलाकों को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जाएगा..
2 min read
Jun 11, 2026
Kashi railway station
AI image (chatgpt)

Kashi Railway Station Development Work:वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से तैयार किया जा रहा है। यह रेलवे स्टेशन वाराणसी जंक्शन से ज्यादा हाईटेक और सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस होगा। रेलवे की तरफ से जारी किए गए 350 करोड़ रुपए की लागत से यहां मल्टी टर्मिनल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यहां पर बस, रेल और हेलीकॉप्टर की आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। इसके साथ ही पास में ही बन रहा सिग्नेचर ब्रिज इसकी खूबसूरती को बढ़ाएगा।

बनारस का सबसे हाईटेक इलाका

काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके साथ ही 2 किलोमीटर के दायरे में कई तरह की सुविधा मिलेगी और इन इलाकों को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जाएगा। यहां होटल, मॉल और कई मॉडर्न ढांचे इन इलाकों को पूरी तरह से सुंदर और स्मार्ट बना देंगे। बताया जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह बनारस का सबसे हाईटेक इलाका बन जाएगा।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प का कार्य चल रहा है। स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर कज्जाकपुरा में एक यूनिटी मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मॉल के बनने के बाद वहां से नगर निगम को रेवेन्यू में काफी ज्यादा इजाफा होगा। इसके साथ ही आसपास के इलाकों का भी डेवलपमेंट कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के लिए तीन तरफ से रास्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां पहले जाने के लिए एक ही रास्ता हुआ करता था। उन्होंने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के विस्तारिकरण के बाद नमो घाट की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी और वाराणसी रेलवे स्टेशन का लोड भी काम हो जाएगा।

कैसा होगा यूनिटी मॉल

अधिकारियों के मुताबिक, काशी रेलवे स्टेशन से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर 150 करोड़ की लागत से यूनिटी मॉल बन रहा है और इसका कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही सामने यूनिटी मॉल दिखेगा। सारनाथ आने वाले टूरिस्ट इसी रास्ते से होकर नमो घाट पहुंचेंगे और काशी रेलवे स्टेशन के मल्टी टर्मिनल के साथ ही आसानी से हेलीपैड तक पहुंच सकेंगे। बताया जा रहा है कि यूनिटी मॉल में ओडीओपी के तहत सभी प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें देश भर के पारंपरिक हैंडलूम, शिल्प, फूड स्टॉल, ऑडिटोरियम और नगर निगम को भी एक फ्लोर दिया जाएगा।

कज्जाकपुरा में अंडरपास

काशी रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर कज्जाकपुरा में तीन अंडरपास का निर्माण कार्य किया गया है, जिसमें से की एक को चालू कर दिया गया है, जबकि दो अंडरपास जल्द चालू होने वाले हैं। इन अंडरपास के शुरू हो जाने से ट्रैफिक का लोड कम हो जाएगा। इसके लिए कज्जाकपुरा में लगभग डेढ़ किलोमीटर का लंबा रेल ओवर ब्रिज भी बनाया गया है। सारनाथ से नमो घाट आने वाले टूरिस्ट इसकी वजह से बिना जाम के झाम में फंसे आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं, इन अंडरपास के चालू होने से लगभग 2 लाख की घनी आबादी समेत वरुण पर इलाके के 5 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

Updated on:
11 Jun 2026 10:37 am
Published on:
11 Jun 2026 10:37 am
Also Read
View All
‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात

Sarnath UNESCO World Heritage: सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा, खत्म हुआ 28 साल का लंबा इंतजार