वाराणसी

कबाड़ बीनने वाले किशोर की गला रेत कर हत्या, नाले में मिला शव

पुलिस ने शुरू की जांच, मंडुआडीह जाने की बात बोल कर एक दिन पहले निकाला था घर से
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2019, 12:12 PM IST
Dead Body
Dead Body

वाराणसी. लंका थाना क्षेत्र सुन्दरपुर के बटुआ पुरा स्थित नाले में किशोर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किशोर का गला रेता हुआ था और पेट पर भी चोट के निशान थे। जिससे किशोर की हत्या होने की बात सामने आ रही है।
यह भी पढ़े:-#KeyToSuccess दुनिया के एकमात्र वकील जो संस्कृत भाषा में 41 साल से लड़ रहे मुकदमा, विरोधियों के पास नहीं होता जवाब

शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में एक किशोर का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला और उसकी शिनाख्त करने में जुट गयी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल से एक परिवार मौके पर पहुंचा। परिजनों ने शव की शिनाख्त छोटू (14) के रुप में की है। मृतक की मां रबीना बीबी ने बताया कि वह सभी लोग पश्चिम बंगाल के वीरभूमि के निवासी है। पति अलाउद्दीन की दो साल पहले मौत हो चुकी थी और मृतक का एक बड़ा भाई रवि है। मृतक छोटू कबाड़ बीनने का काम करता था। दोपहर को घर में पतंक उड़ा रहा था और फिर मंडुआडीह जाने की बात बोल कर घर से निकाला था जिसकी सुबह लाश मिली है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। किशोर की जिस तरह से हत्या की गयी है उससे संभावना जतायी जा रही है कि परिचितों ने ही किसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी नेता के यहां से निकला इतना अवैध पटाखा कि पुलिस भी रह गयी हैरान

चाय विक्रेता की हत्या का खुलासा नहीं कर पायी है लंका पुलिस
बीएचयू में कुछ दिन ही चाय विक्रेता की सिर कूंची हुई लाश मिली थी जिसका लंका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पायी है इसी बीच लंका पुलिस को एक और हत्या का खुलासा करने की चुनौती मिल गयी है। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस पर अपराध रोकने का दबाव बढ़ाया हुआ है उसके बाद भी बनारस में ताबड़तोड़ क्राइम जारी है।
यह भी पढ़े:-पुष्पेन्द्र यादव एनकाउंटर के बाद अखिलेश यादव के प्लान का हुआ खुलासा, बसपा में मचा हड़कंप

Published on:
Also Read
View All
वाराणसी में अचानक गिरी मकान की दीवार, मलबे के साथ तालाब में गिरने से दो बच्चियों की मौत

‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स