वाराणसी

इंडियन रेलवे ने फिर निकाली बम्पर भर्ती, ये हैं अंतिम तारीख

इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं
2 min read
Indian Railway
भारतीय रेलवे

वाराणसी. एक बार फिर इंडियन रेलवे में भर्ती की भरमार है। पूर्वी रेलवे ने अप्रैंन्टिस पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें 863 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में अलग-अलग डिविजन के आधार पर आवेदन मांगे गए हैं। इसमें लिलुआ और हावड़ा स्टेशन शामिल है। आवेदन करन की अंतिम तारीख सात दिसम्बर 2017 तक है। इसके बाद किया हुआ आवेदन मान्य नहीं होगा।

पूर्वी रेलवे ने इन पदों पर भर्ती निकाली है। इस रेलवे की नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिनकी ये संख्याएं हैं।

फिटर : 80

टर्नर : 11

वेल्डर: 50

पेटर जनरल: 5

इलेक्ट्रीशियन: 15

वायरमैन: 15

मशीनिस्ट: 23

व अन्य कई पदों पर।

जॉब लोकेशन

भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार का जॉब लोकेशन पश्चिम बंगाल है।

शैक्षणिक योग्यता

भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 50 फीसदी अंकों के साथ एसएससी परीक्षा पास की हो। संबंधित फील्ड में आईटीआई कर चुके हों।

आयु सीमा

भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार रेलवे ने अप्रैंन्टिस पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 15-24 साल होना अऩिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

रेलवे ने अप्रैंन्टिस पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार का चयन 10वीं के अंक और आईटीआई परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

रेलवे ने अप्रैंन्टिस पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपना आवेदन पत्र भरकर और सभी आवश्यक कागज साथ में सलंग्न कर रेलवे ऑफिस भेजना होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को 7 दिसंबर, 2017 तक आवेदन करना अनिवार्य है।

Published on:
23 Nov 2017 11:27 am
Also Read
View All
वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज

जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, वाराणसी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने NH किया जाम

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी! महिला से 4,000 हजार ऐंठे, पुलिस ने तुरंत कराया रिफंड