वाराणसी

काशी विद्यापीठ में इतना प्रतिशत ही हुआ मतदान, थोड़ी देर में आयेगा परिणाम

पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते नहीं हुई गड़बड़ी, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लगातार अपडेट हो रही सूचना
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2019, 3:19 PM IST
Kashi Vidyapeeth
Kashi Vidyapeeth

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए 45.65 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। पिछली साल से तुलना की जाये तो इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा है। पिछली बार 50 प्रतिशत से अधिक छात्र व छात्राओं ने मतदान किया था। परिसर में कुल वोटरों की संख्या 8998है, जिसमे से 4108 वोट ही पड़े हैं, जिसमे छात्रों की संख्या 2737 व छात्राओं की संख्या 1371 रही।
यह भी पढ़े:-महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का छात्रसंघ चुनाव, प्रत्याशी ऐसे मांग रहे वोट

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। कई थानों की फोर्स के साथ पीएससी भी तैनात है, जिसके चलते अराजक तत्वों को माहौल बिगाडऩे का मौका नहीं मिल पाया। छात्रगुटों में हल्की नोकझोक हुई थी लेकिन पुलिस लाठी पटक कर सबको भगा दिया। सुबह ९ बजे से दोपहर दो बजे तक छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ है और साढ़े तीन बजे से मतगणना आरंभ कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी।
यह भी पढ़े:-RSS के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन, दिया यह बयान

Published on: