30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का छात्रसंघ चुनाव, प्रत्याशी ऐसे मांग रहे वोट

सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात, दो बजे तक होगा मतदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Nov 2019, 12:11 PM IST

Kashi Vidyapith student election 2019

Kashi Vidyapith student election 2019

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह ९ बजे से मतदान आरंभ हो गया है। प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी ताकत लगा दी है। छात्र व छात्राओं में अपने प्रतिनिधि को चुनने का उत्साह दिख रहा है। चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये हैं। जगह-जगह बैरीकेटिंग करके आम लोगों के प्रवेश को रोका गया है।
यह भी पढ़े:-RSS के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन, दिया यह बयान

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में 11 पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में है। 8998 छात्र व छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। सुबह 9 बजे से ही मतदान आरंभ हो गया है, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद साढ़े तीन बजे से मतगणना आरंभ होकर चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र व छात्राओं के मतदान करने के प्रवेश स्थल को अलग बनाया है इससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। मतदान केन्द्रों के बाहर खड़े प्रत्याशी हाथ-पैर पकड़ कर मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। कोई एक बार मौका देने की अपील कर रहा है तो कोई चुनाव जीताने पर व्यवस्था में बदलाव का दावा करने में जुटा है। छात्राओं ने भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया है।
यह भी पढ़े:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव 28 को, सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त

प्रमुख राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर
छात्रसंघ चुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के छात्र संगठन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। एबीवीपी, एनएसयूआई, समाजवादी छात्रसभा, बसपा का छात्र संगठन चुनाव में अपना भाग्या आजमा रहा है। कहने को तो लिंगदोह कमेटी की ंसंस्तुतियों के अनुसार छात्रसंघ चुनाव होता है लेकिन वास्तविकता इससे अलग है प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है और मतदाताओं को खुश करने के लिए लाखों रुपये खर्च किये हैं।
यह भी पढ़े:-रात में सीएम योगी व दिन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ संघ की बैठक ने मचायी खलबली

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश