31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव 28 को, सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त

फीस रसीद व परिचय पत्र दिखाने पर ही मिलेगा मतदान करने का मौका, ओएमआर शीट पर डाले जायेंगे वोट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Nov 2019, 4:45 PM IST

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर 28 नवम्बर को मतदान होगा। चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये है। परिसर में वोट डालने के लिए छात्रों को फीस रसीद व परिचय पत्र दोनों ही दिखाना होगा। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग तल पर मतदान करने की व्यवस्था की गयी है।
यह भी पढ़े:-रात में सीएम योगी व दिन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ संघ की बैठक ने मचायी खलबली

काशी विद्यापीठ में 11 पद के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में है। 8998 छात्र व छात्राओं के मतदान की व्यवस्था की गयी है। मानविकी संकाय में मतदान के लिए छात्र व छात्राओं को अलग-अलग मार्ग से प्रवेश दिया जायेगा। वीसी आवास से छात्राओं व मानविकी संकाय में मुख्य प्रवेश द्वार से छात्र परिसर में प्रवेश करेंगे। मानविकी संकाय में मतदान के लिए कुल 23 बूथ बनाये गये हैं। भूतल स्थित बूथ पर छात्र व प्रथम तल पर छात्राओं के वोट डालने की व्यवस्था की गयी है। मतदान की अवधि सुबह 9 बजे से आरंभ होकर दोपहर दो बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से मतगणना आरंभ होकर परिणाम की घोषणा होगी। एबीवीपी, समाजवादी छात्रसभा, एनएसयूआई व बसपा के छात्र संगठन के प्रत्याशी मैदान में है जिससे चुनाव बहुत रोचक हो गया है।
यह भी पढ़े:-पान वाले के बेटे मनोज यादव ने सीएम योगी से मुलाकात कर माऊंट एवरेस्ट फतह करने के लिए मांगी मदद

OMR शीट पर होगा मतदान
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व वर्ष की तरह इस बार भी ओएमआर शीट पर मतदान करने की व्यवस्था की है। ओएमआर शीट पर मतदान करने से चुनाव परिणाम जल्द घोषित करने में आसानी होती है। मानविकी संकाय में बड़ी स्कीन लगायी जायेगी। चुनाव से जुड़े अपडेट इसी पर आते रहेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी चुनाव से जुड़ी जानकारी लगातार मिलती रहेगी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुकवाया काफिला और थाने का किया औचक निरीक्षण

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश