
वाराणसी. ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के विधायक ने राज्यसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में वोट दिया है। शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुभासपा के विधायक कैलाश सोनकर को धन्यवाद किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अन्तरआत्मा की आवाज सुनकर ही सुभासपा के विधायक ने दलित का साथ दिया था।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा में बीजेपी को वोट देने वाले बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर हुई कार्रवाई, पार्टी से निकाला गया
सुभासपा के दो विधायक त्रिवेणी राम व बनारस के अजगरा विधानसभा से विधायक कैलाश सोनकर पर बीएसपी के पक्ष में मतदान करने का आरोप लगा है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दोनों विधायकों को नोटिस देकर जबाव मांगा है। खास बात यह है कि ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया था कि दोनों विधायकों ने क्रास वोटिंग नहीं की है सिर्फ मीडिया में आयी खबर के अनुसार ही नोटिस दी है। बसपा सुप्रीमो मायावाती ने ओमप्रकाश राजभर के दावे को हवा में उड़ा दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि कैलाश सोनकर ने अन्तरात्मा की आवाज सुनकर दलित प्रत्याशी को वोट दिया है जिन्हें हम धन्यवाद देते हैं।
यह भी पढ़े:-मिनी सदन की बैठक में बवाल, मेयर की मेज पलटी, उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने सपाईयों को पीटा, देखें वीडियो
जिला पंचायत अध्यक्ष के मामा है कैलाश सोनकर, अब क्यों करेंगे ओमप्रकाश राजभर
बनारस की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के मामा कैलाश सोनकर है। अपराजिता सोनकर को खुद अखिलेश यादव ने टिकट दिलाया था और सपा के सिंबल पर चुनाव जीता था लेकिन बाद में पाला बदलते हुए अपराजिता सोनकर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। खास बात है कि चार विधायकों के साथ ही ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी सरकार पर कई आरोप लगाये थे और नाराज होकर राज्यसभा में बीजेपी प्रत्याशी को मत नहीं देने की बात कहने लगे थे बाद में अमित शाह ने उन्हें मनाया था। राज्यसभा चुनाव में जब दो विधायकों के क्रास वोटिंग करने का खुलासा हो चुका है इसके चलते अब ओमप्रकाश राजभर का बीजेपी पर अधिक दबाव नहीं रह जायेगा।
यह भी पढ़े:-मनोज तिवारी का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा कुछ लोगों के पास है 56 इंच की जीभ