वाराणसी

Weather Alert-ठंड का कहर, 57 साल बाद न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

जमने के कगार पर पहुंचा शहर, नये साल में बारिश होने की संभावना

2 min read
Dec 30, 2019
Weather Alert

वाराणसी. पूवांचल में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को बनारस में तापमान ने 57 साल के रिकॉर्ड की बराबरी की है और न्यूनतम तापमान 2.3डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिक तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा गिरने से शहर जमने के कगार पर पहुंच गया है। भीषण ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। जम्मू कश्मीर में आये पश्चिमी विक्षोभ का वाम फ्रंट के पहुंचने पर ही तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने पहले ही नये साल में बारिश होने की संभावना जतायी है।
यह भी पढ़े:-कब खुलेगा मर्डर का राज, बुलेटप्रूफ वाहन व लाइसेंसी रिवाल्वर भी नहीं बचा पायी थी ठेकदार की जान

IMAGE CREDIT: Patrika

बनारस में न्यूनतम तापमान ने 57 साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 31 दिसम्बर 1962 को 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शीतलहल व गलन ने लोगों में हाहाकार मचा दिया है। सोमवार का मौसम और अधिक परेशान करने वाला साबित हो रहा है। सुबह का समय कोहरे व ठंड के नाम था। दोपहर में भी धूप नहीं निकलने से लोगों को फौरी राहत तक नहीं मिल पायी। आसमान में धुंध व कोहरे के चलते मौसम एक बार भी खुला नहीं। ठंड ने अच्छे-अच्छे लोगों के तेवर को ढीले कर दिया है। यदि न्यूनतम तापमान में और गिरावट होती है तो नलों में पानी जमना भी शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी का सख्त निर्देश, कहा उपद्रवियों से वसूला जायेगा फोर्स तैनाती का खर्चा

जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, सीजन का रहा सबसे सर्द दिन
तापमान में गिरावट के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को मौसम से कही राहत नहीं मिल रही है। इस सीजन की बात की जाये तो 28 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन अब सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गया है।
यह भी पढ़े:-साबरमती रिवर फ्रंट बनाने वाली कंपनी बनायेगी काशी विश्वनाथ धाम


जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने 31 दिसम्बर 1962 को इतना ही तापमान दर्ज किया गया था जिसके बराबर यह रिकॉर्ड पहुंच गया है। सुबह से पुरवा बह रही है जिससे वातावरण में नमी आ रही है।आद्र्रता पहले सक अधिक है गलन भी बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि 31 से 2 जनवरी तक बूंदाबांदी व बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का वार्म फ्रंट पहुंच रहा है जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-भीषण ठंड से ठिठुरे लोग, कोहरे ने रोकी रफ्तार























































तारीखअधिकतमन्यूनतम
22 दिसम्बर22.09.8
23 दिसम्बर19.08.0
24 दिसम्बर14.08.5
25 दिसम्बर17.610.1
26 दिसम्बर11.28.1
27 दिसम्बर13.06.8
28 दिसम्बर12.04.0
29 दिसम्बर12.06.8
30 दिसम्बर9.02.3
Published on:
30 Dec 2019 04:08 pm
Also Read
View All