सारनाथ थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी नितेश सिंह उर्फ बबलू को दबंग ठेकेदार माना जाता था। नितेश पर कई अपराधिक वारदात में शामिल होने का आरोप लगा था जिसके बाद वह सानाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर बन गया था समय के साथ वह कई मुकदमों में बरी भी हो गया था लेकिन अपराधियों को शरण देना व बाहुबलियों से संबंध रखना नितेश सिंह ने कभी नहीं छोड़ा था। नितेश सिंह बहुत मनबढ़ था इसलिए उसके कई दुश्मन थे। कभी उसका नाम बाहुबली मुख्तार अंसारी के साथ जोड़ा जाता था तो कभी माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह से उसके संबंधों की कहानी सामने आती थी। नितेश सिंह पर पुलिस का मुखबिर होने का भी संदेह जाता था। इन आरोपों के बाद भी वह जमीन का धंधा, बनारस से गाजीपुर बस चलाना, मजदूरों की सप्लाई करना आदि काम करके बहुत पैसा कमाया था। नितेश सिंह को हमेशा अपनी जान का खतरा लगता था इसलिए उसने लाइसेंसी असलहा लिया था और हमेशा ही बुलेटप्रूफ कार से चलता था इसके बाद भी वह अपनी जान नहीं बचा पाया।
यह भी पढ़े:-शीतलहर को देखते हुए इंटर तक के विद्यालय हुए बंद