जानिए क्या है भूत विद्या पाठ्यक्रम
पाठ्यक्र में दो पेपर होंगे। एक भूत विद्या की अवधारणा व दूसरा भूत विद्या का उपचारात्मक पहलू होगा। भूत विद्या की अवधाराणा में उसका मतलब, जनता की समझ, परिभाषा, एतिहासिक महत्व आदि के बारे में बताया जायेगा। जबकि दूसरे पेपर में इसका उपचारात्मक पहलू, चिकित्सा के प्रकार, ग्रह की स्थिति, कार्य चिकित्सका आदि की जानकारी दी जायेगी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के सिद्धांत धर्म दर्शन विभाग के प्रो.सीएस पांडेय ने कहा कि भूत विद्या का मूल उद्देश्य समाज में भूत-प्रेत के लेकर फैलायी गयी अफवाहों पर रोक लगाना है।
यह भी पढ़े:-वरूणा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए लगाया गया अर्पण कलश