केक का नाम आते ही आम तौर बेकरी का दृश्य सामने आ जाता है जहां पर तरह-तरह के केक व पेस्ट्री रखे होते हैं लेकिन क्रिसमस पर हम उस खास केक की बात रहे हैं जो आज भी परम्परागत ढंग से बनाया जाता है। कैंटोमेंट क्षेत्र स्थित एक बेकरी में फरीद रहमान उर्फ काजू पिछले तीन पीढिय़ों से केक बनाते आ रहे हैं। यहां पर बनने वाला केक बेहद खास होता है। जिनको केक बनवानाह होता है वह खुद ही सारा सामान लेकर आते हैं और अपने सामने ही केक बनवाते है। लकड़ी के आग में ही केक को पकाया जाता है, जिससे उसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है। अधिकांश काम हाथ से किया जाता है। केक बनवाने के लिए सामान बनारस के अतिरिक्त प्रयागराज से लाया जाता है। एक माह पहले ही केक बनाने की तैयारी की जाती है। इसके बाद सारा सामान लेकर बेकरी पर जाते हैं और सामने केक बनवाते हैं।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-तापमान में फिर हुई गिरावट, पडऩे लगा घना कोहरा