प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है।
वाराणसी. यूपी सरकार ने एक बार फिर सूबे में कई आईपीएस अधिकारियो का तबादला किया है।मिर्जापुर के एसपी आशीष तिवारी को हटा दिया गया है और उनकी जगह बांदा की एसपी शालिनी को मिर्जापुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आशीष तिवारी को एटा का पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है।
पूर्वांचल के इन आईपीएस का तबादला:
संतकबीरनगर के एसपी शैलेश कुमार पांडेय को पुलिस अधीक्षक बागपत बनाया गया।
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को संतकबीरनगर का एसपी बनाया गया ।
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक राठौर किरिट के हरिभाई को सोनभद्र का एसपी बनाया गया ।
यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें:
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला:
अशोक कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक यूपी- 100 लखनऊ को गोरखपुर का अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध बनाया गया ।
मोनिका चड्ढ़ा पुलिस उपाधीक्षक, इलाहाबाद को अपर पुलिस अधीक्षक वूमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ भेजा गया।
शिवराज पुलिस उपाधीक्षक इलाहाबाद को अपर पुलिस अधीक्षक मॉडर्न कंट्रोल रूम इलाहाबाद की जिम्मेवारी दी गई ।
अयोध्या प्रसाद सिंह पुलिस उपाधीक्षक, वाराणसी को अपर पुलिस अधीक्षक एडीजी जोन, वाराणसी जोन, वाराणसी बनाया गया ।
साधना सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक उ. प्र. पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद बनाया गया ।
आलोक कुमार शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध गोरखपुर को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर का जिम्मा दिया गया ।
ओम प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर को अपर पुलिस अधीक्षक, कुंभ मेला इलाहाबाद की जिम्मेवारी दी गई।
कमलेश बहादुर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया।
सुभाष चंद्र गंगवार अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली की जिम्मेदारी दी गई।