scriptयूपी के आजमगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, लॉज मालिक करता था लड़कियों की सप्लाई | Sex racket busted in Up Azamgarh | Patrika News

यूपी के आजमगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, लॉज मालिक करता था लड़कियों की सप्लाई

locationआजमगढ़Published: Aug 28, 2018 05:38:53 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

शहर के राजहंस लॉज भी जहां काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा बेरोक-टोक चल रहा था।

sex racket

आजमगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा

आजमगढ़. शहर के सबसे व्यस्तम इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चार जोड़ों को आपत्तिजनक हालत मेें पकड़ा है, जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शहर के राजहंस लॉज भी जहां काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा बेरोक-टोक चल रहा था। लॉज का मालिक होटल में ठहरने वाले लोगों के लिए लड़कियों का इंतजाम खुद करता था, इसी बीच महिला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लॉज में अनैतिक कार्य किया जाता है।
महिला पुलिस टीम के साथ शहर कोतवाली पुलिस सोमवार को अचानक लॉज में छापेमारी की तो पता चला कि वहां के चार कमरों में आपत्तिजनक हालत में चार जोड़े पाये गये। सभी को पुलिस थाने लाई और पूछताछ शुरू किया तो पता चला कि लॉज का मालिक ही लड़कियां सप्लाई कराता था। पुलिस ने लॉज के मालिक को भी धर-दबोचा है।
BY- RANVIJAY SINGH

ट्रेंडिंग वीडियो