
वाराणसी. यूपी के सुपारी किंग के नाम से फेमस मुन्ना बजरंगी की दीवारे अब दरकने लगी है। मुन्ना बजरंगी का गैंग लगातार कमजोर हो रहा है और खुद मुन्ना बजरंगी मानने लगा है कि गैंग के ही लोग उसके खास साथियों की हत्या कर रहे हैं। यह कहानी सही है तो इससे साफ हो जाता है कि मुन्ना बजरंगी की ताकत खत्म हो रही है।
यह भी पढ़े:-कभी बाहुबली मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी के खास रहे मेराज अहमद को मिली कोर्ट से बड़ी राहत
जरायम की दुनिया में मुन्ना बजरंगी का नाम सुपारी किंग के नाम से भी जाना जाता है। मुन्ना बजरंगी का कोई दोस्त व दुश्मन नहीं है। गैंग को किसी की हत्या के लिए सुपारी मिल जाती है तो उस काम का अंजाम तक पहुंचाया जाता है। मरने वाला भले ही बड़ा अपराधी या नेता हो। बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की सनसनीखेज हत्या का आरोप बाहुबली मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी पर लगा है। आरोप है कि मुख्तार अंसारी की सुपारी पर ही मुन्ना बजरंगी गिरोह ने कृष्णानंद राय की हत्या की थी, जिसका मुकदमा आज भी न्यायालय में विचारधीन है।
यह भी पढ़े:-निकाय चुनाव के बाद भगवा सेना की बड़ी परीक्षा, पहले लग चुका है झटका
ऐसे दरक रही मुन्ना बजरंगी की दीवारे
मुन्ना बजरंगी की पत्नी के भाई पुष्पजीत सिंह की कुछ माह पहले हत्या कर दी गयी थी इसके बाद मुन्ना बजरंगी के खास तारिक की हत्या भी की जा चुकी है, जिसके बाद से मुन्ना बजरंगी गैंग कमजोर हो गया है। हत्यारों को पकडऩे के लिए एसटीमएफ ने बनारस में डेरा डाला हुआ है और जल्द ही कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाये जाने की तैयारी है। मुन्ना बजरंगी की पत्नी के भाई के बाद वाराणसी में विशाल सिंह की हत्या की गयी थी, जिससे भी मुन्ना बजरंगी से जोड़ कर देखा जा रहा था, हालांकि बाद में ठेकेदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया था।
यह भी पढ़े:-नये साल में सीएम योगी नहीं कर पाये यह काम तो पीएम मोदी को लगेगा झटका
बाहुबली मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी में हो सकती है अदावत
तारिक हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग का नाम भी सामने आ रह है। मुगलसराय के पास चंदासी स्थित कोयला मंडी में वसूली को लेकर तारिक की हत्या की बात भी बतायी जा रही है। एसटीएफ इस मामले में जल्द खुलासा कर सकती है इसके बाद ही सही तस्वीर सामने आ पायेगी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के अभियान को रोकने के लिए बीजेपी विधायक ने तैयार किया चक्रव्यूह