
CM Yogi Adityanath
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगतार यूपी से भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही है। सीएम योगी ने भूमाफियों से जमीन खाली कराने व अतिक्रमण खत्म करने का अभियान चलाने का निर्देश दिया है इसके बाद भी बीजेपी के एक विधायक ही इस अभियान को रोकने के लिए चक्रव्यूह तैयार कर लिया है यदि सीएम योगी इस चक्रव्यूह में फंस जाते हैं तो यूपी में सुशासन का दावा करने की पोल खुल जायेगी।
यह भी पढ़े:-अवैध खनन पर हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, दो जिलाधिकारी को किया निलंबित
सपा व बसपा की सरकार के समय भी वरूणा ग्रीन कॉरीडोर को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका था इसके बाद यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी है और सीएम योगी ने सख्ती के साथ ऐसी जगहों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी के निर्देश के अनुसार वीडीए ने कार्रवाई शुरू की है और सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल के होटल रमाडा के अतिक्रमण वाले क्षेत्र को ध्वस्त कर सभी को बता दिया है कि अब कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। वीडीए की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही बीजेपी विधायक ने विरोध का मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी विधायक ने अतिक्रमण दायरे में आये होटल वह बड़े व्यवसायिक भवनों को बचाने के लिए सारी ताकत लगा दी है। बीजेपी विधायक ने शासन को गुमराह करने के लिए खेल शुरू कर दिया है। सीएम योगी से जल्द ही सभी होटल संचालकों की बैठक कराने की तैयारी है, जिससे स्थानीय स्तर पर दबाव बना कर सारी कार्रवाई रोकी जा सके।
यह भी पढ़े:-मिर्जापुर की घटना के बाद मुगलसराय में जापानी पर्यटक के साथ ठगी
शासन के दबाव मेें रोका गया था अभियान
सपा सरकार के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने वरूणा नदी पर जब वरूणा कॉरीडोर का निर्माण शुरू किया था उसी समय यहां के अवैध निर्माण का मुद्दा उठा था। अतिक्रमण हटाने के लिए वीडीए ने अभियान की शुरूआत की थी, जिसका विरोध भी बीजेपी विधायक ने किया था और सपा सराकर पर दबाव बना कर अभियान को रोका गया था।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के प्रोजेक्ट को झटका, उद्घाटन के बाद बंद हुआ टेलीमेडिसिन सेंटर
युवा आईएएस पर नहीं दिखा बीजेपी विधायक का दबाव
बीजेपी विधायक ने अभियान रोकने के लिए वीडीए के वीसी व युवा आईएएस पुलकित खरे पर दबाव बनाया था। वीडीए वीसी ने सारे दबाव को दरकिनार करते हुए अभियान की शुरूआत की है और पहले उस होटल के अतिक्रमण को तोड़ा है जिसके खिलाफ कार्रवाई करना बहुत कठिन होता है। आगे का अभियान कैसे चलता है यह अब सीएम योगी पर निर्भर करेगा। सीएम योगी सारे दबाव को दरकिनार करते हुए अभियान को नहीं रोकते हैं तो वरूणा नदी का नया जीवन मिल जायेगा। यदि पूर्व सरकार की तरह अभियान को रोका गया तो बीजेपी विधायक के आगे यूपी सरकार की हार होगी।
यह भी पढ़े:-गुजरात चुनाव को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान
Published on:
14 Dec 2017, 4:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.