वाराणसी

मुस्लिम बंधु भी करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत, 45 प्वाइंट पर बजेंगे डमरू व सुनायी देंगे वैदिक मंत्र

बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे पुष्प वर्षा, जानिए क्या है कहानी

2 min read
Feb 14, 2020
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के 16 फरवरी को बनारस आगमन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। लगभग सात माह बाद अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। बीएचयू से लेकर जंगमबाड़ी मठ के बीच कुल 45 प्वाइंट बनाये गये हैं, जहां पर पीएम के स्वागत के लिए मुस्लिम बंधु भी पहुंचेंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले चला जबरदस्त चेकिंग अभियान, एक साथ उतरी कई थानों की फोर्स

बीजेपी के काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि पीएम सीधे बीएचयू पहुंचेेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से जंगमबाड़ी मठ जाकर वहां चल रहे वीरशैव महाकुंभ में भाग लेंगे। बीएचयू से जंगमबाड़ी के बीच पीएम के स्वागत के लिए कुल ४५ प्वाइंट बनाये गये हैं। इन जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ता पुष्प वर्षा, डमरू व नगाड़े बजाकर, वैदिक मंत्रों का जाप करके पीएम का स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी वापस बीएचयू पहुंचेंगे और फिर पड़ाव के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़े:-कारोबारी ने पुलिस को फोन कर खुद दी सुसाइड करने की सूचना और फिर पत्नी व दो बच्चों के साथ दी जान

पड़ाव से पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे एक साथ 48 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
पीएम नरेन्द्र मोदी पड़ाव जाकर वहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य स्थली पर उनकी 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी यहां पर कुल 48 सरकारी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यस करेंगे। इसके बाद बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में काशी एक रुप अनेक कार्यक्रम में भाग लेने जायेंगे। बनारस में लगभग छह घंटा रुकने के बाद पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये हैं।
यह भी पढ़े:-अंदर से ऐसे दिखती है महाकाल एक्सप्रेस, इन स्टेशनों का यह है किराया

Published on:
14 Feb 2020 04:25 pm
Also Read
View All