वाराणसी

Nita Ambani: बाबा विश्वनाथ को अनंत-राधिका की शादी का निमंत्रण देने काशी पहुंची मुकेश अंबानी की पत्नी नीता

अनंत और राधिका की शादी के चर्चे भारत के अलावा दुनिया में चल रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को रिलायंस कंपनी की मालकिन नीता अंबानी वाराणसी पहुंची।

less than 1 minute read
Jun 24, 2024

रिलायंस कंपनी की मालकिन और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (neeta ambani) सोमवार को काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंची। इस दौरान उन्होंने भगवान बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन किया। नीता अंबानी ने बताया कि वह अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का निमंत्रण देने आई हैं।

नीता अंबानी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए बाबा विश्वनाथ को बेटे की शादी का न्यौता दिया। नीता अंबानी विश्व प्रसिद्ध काशी के गंगा घाट पर गंगा आरती भी करेंगी। जिसकी तैयारियां भी हो गई हैं।

Published on:
24 Jun 2024 07:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर