वाराणसी

रेलवे ने निरस्त कीं 13 जून से 27 जुलाई के बीच महामना एक्प्रेस समेत ये 25 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

13 जून से लेकर 27 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों को निरस्त रहेंगी 16 एक्सप्रेस व नौ पसेंजर ट्रेनें।
3 min read
Train Cancled
ट्रेनें निरस्त

वाराणसी. अगर आपने आगामी 13 जून से लेकर 27 जुलाई के बीच ट्रेन में रिजर्वेशन कराया है या सफर कर इरादा रखते हैं तो आपके लिये जरूरी सूचना है। रेलवे ने 13 जून से 27 जुलाई के बीच महामना समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। ये ट्रेनें इस दौरान अलग-अलग तिथियों को निरस्त की गयी हैं। निरस्त की गई ट्रेनों में 16 एक्सप्रेस और नौ पसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। कौन सी ट्रेन कब और कहां से कहां के बीच निरस्त रहेगी इसकी पूरी लिस्ट रेलवे ने जारी कर दी है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन 15 जून से पर 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यहां स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर वाशेबल एप्रन का निर्माण किया जाना है। इसी के चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।








महामना एक्सप्रेस (20904/20904)

वाराणसी से वडोदरा के बीच 15, 22 और 29 जून व छह, 13 और 20 जुलाई तक
वडोदरा से वाराणसी के बीच 13, 20 व 27 जून और 4, 11 व 18 जुलाई तक








साबरमती एक्सप्रेस (10157/19198)

वाराणसी से अहमदाबाद के बीच 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 जून व 1, 3, 5, 6, 8, 10, 12, 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26 27 जुलाई तक
अहमदाबाद से वाराणसी के बीच 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 जून व 2, 3, 5, 7, 9, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24 जुलाई तक








कामायनी एक्सप्रेस (11071/11072)

वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच 15 जून से 27 जुलाई के बीच
लोकमान्य तिलक टर्मिनल से वाराणसी के बीच 13 जून से 25 जुलाई के बीच








बुन्देलखंड एक्सप्रेस (11107/11108)

वाराणसी से ग्वालियर के बीच 15 जून से 26 जुलाई के बीच
ग्वालियर से वाराणसी के बीच 14 जून से 25 जुलाई के बीच








लिंक एक्सप्रेस (21107/21108)

वाराणसी से खजुराहो के बीच 15 जून से 26 जुलाई के बीच
खजुराहो वे वाराणसी के बीच 14 जून से 25 जुलाई के बीच








वाराणसी मैसूर-वाराणसी एक्सप्रेस (16229/16230)

वाराणसी से मैसूर के बीच 16, 21, 23, 28, 30 जून व 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26 जुलाई के बीच
मैसूर से वाराणसी के बीच 14, 19, 21, 26, 28 जून व 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24 जुलाई तक








वाराणसी-हुबली-वाराणसी वीकली एक्सप्रेस (17323/17324)

वाराणसी से हुबली के बीच 10, 17, 24 जून व 1, 8, 15 और 22 जुलाई तक
हुबली से वाराणसी के बीच 8, 15, 22, 29 जून व 6, 13 और 20 जुलाई तक








वाराणसी-सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस (13133/13134)

सियालदह से वाराणसी के बीच 12, 13, 15, 16, 18,19, 20, 22, 23, 25, 26, 27, 29, 30 जून व 2, 3, 4, 6, 7, 9,10, 11, 13, 14, 16,17, 18, 20, 21, 23, 24, 25 जुलाई तक
वाराणसी से सियालदह के बीच 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 जून व 2, 3, 5, 6, 7, 9,10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27 जुलाई तक

वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर 15 जून से 27 जुलाई तक
मुगलसराय जौनपुर पैसेंजर 14 जून से 26 जुलाई तक
जौनपुर-वाराणसी पैसेंजर 15 जून से 26 जुलाई तक
मुगलसराय-वाराणसी-मुगलसराय 15 जून से 26 जुलाई तक
वाराणसी-आसनसोल ईएमयू 14 जून से 27 जुलाई तक

निरस्त ट्रेनों की लिस्ट IMAGE CREDIT:
Updated on:
13 Jun 2018 12:14 pm
Published on:
13 Jun 2018 11:49 am
Also Read
View All
RPF ना तो टिकट चेक कर सकती है ना ही लगा सकती जुर्माना, वाराणसी मंडल के अधिकारी ने दिया दावे को बताया फर्जी

BHU में पर्यटन-आतिथ्य केंद्र को मिली मंजूरी, मंदिर अर्थव्यवस्था और तीर्थयात्रा पर होगा रिसर्च, काशी बनेगी ‘लिविंग लैब’

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामला: दोनों पक्षों में मध्यस्थता पर नहीं बनी सहमति, कोर्ट में ही होगा निस्तारण

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: ‘मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान’, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर संत समिति का बड़ा बयान

काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सहमति से रास्ता निकालने का दिया आदेश, मुस्लिम पक्ष बोला- आमंत्रण बाध्यकारी नहीं