वाराणसी

बीजेपी के मंत्री भी ओमप्रकाश राजभर को नहीं पायेंगे रोक, बैकफुट पर आयेगी भगवा पार्टी

ताकत दिखाने के लिए ताबड़तोड़ रैली का आयोजन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 8:45 PM IST
Om Prakash Rajbhar
Om Prakash Rajbhar

वाराणसी. बीजेपी के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ताकत दिखाने से भगवा पार्टी बैकफुट पर आने लगी है। बीजेपी ने अनिल राजभर को मंत्री बना कर राजभर समाज में सेंध लगाने की तैयारी की थी, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के ही कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के सपने पर पानी फेर दिया है। सुभासपा अब अनिल राजभर के घर के पास ही सभा करके अपनी ताकत दिखाने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी परेशान हो गये हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी की पुलिस के खिलाफ बीजेपी विधायक ने दिया धरना, मचा हड़कंप


बीजेपी व सुभासपा के गठबंधन में दरार पड़ गयी है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। इसके बाद से ओमप्रकाश राजभर लगातार भगवा पार्टी पर हमले बोल रहे हैं। बीजेपी ने राजभर समाज के वोटों के लिए ही ओमप्रकाश राजभर से गठबंधन किया है। यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीजेपी विधायक अनिल राजभर को मंत्री बनाया है। बीजेपी को लग रहा है कि अनिल राजभर के बहाने राजभर समाज के वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब हो जायेंगे। बीजेपी की योजना सफल होने से पहले ही ओमप्रकाश राजभर ने उस पर पानी फेर दिया है। तीन फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में ओमप्रकाश राजभर ने सभा करके हजारों की भीड़ जुटा दी। सुभासपा के कार्यक्रम में इतनी अधिक भीड़ हुई कि अमित शाह व सीएम योगी के युवा उद्घोष की भीड़ भी कम पड़ गयी। इससे साफ हो गया कि बीजेपी को राजभर समाज का वोट चाहिए तो ओमप्रकाश राजभर से दूरी भारी पड़ जायेगी।
यह भी पढ़े:-साजिश या दुर्घटना के चलते रेलवे गोदाम में लगी आग, देखे वीडियो

अनिल राजभर के घर के पास करेंगे ओमप्रकाश राजभर रैली
ओमप्रकाश राजभर ने अनिल राजभर के आवास के पास रैली करने की तैयारी की है, जिसमे हजारों की संख्या में भीड़ जमा होने का दावा किया जा रहा है। ओमप्रकाश राजभर ने 18 फरवरी को अनिल राजभर के चंदौली स्थित आवास के पास रैली करने की घोषणा कर दी है, जिससे बीजेपी को दिखाया जाये कि राजभर समाज में ओमप्रकाश से बड़ा नेता कोई नहीं है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सभा सफल होती है तो अनिल राजभर के लिए अपनी ताकत दिखाना कठिन हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-शादी के समय का रखेंगे ध्यान तो अटूट रहेगा बंधन

Published on: