वाराणसी

विभाजन विभीषिका पर बीजेपी का मौन जुलूस, काशी में स्वतंत्र देव सिंह बोले- आजादी के पहले भी कांग्रेस करती थी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति

India pakistan partition। Vibhajan vibhishika smriti divas: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी में मौन जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए...
2 min read
Aug 14, 2026
Varanasi news
Pc-Patrika

Partition of India: भारत को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली, लेकिन ठीक उसके एक दिन पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान भारत से विभाजित होकर अलग देश बना। इस दौरान दोनों देशों में कई लोग मारे गए थे। इस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में बीजेपी 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मानती है। इसी कड़ी में वाराणसी में बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और रविंद्र जायसवाल समेत बीजेपी के कई विधायक और जनप्रतिनिधि इस जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

पाकिस्तान होता भारत का अंग

मौन जुलूस के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश को आजादी मिलने से पहले भी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति किया करती थी। उन्होंने कहा कि इसी वजह से 14 अगस्त 1947 को देश दो हिस्सों में बट गया और भारत से अलग होकर पाकिस्तान का निर्माण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के उसे समय के नेता यदि तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते तो शायद आज पाकिस्तान भारत का ही अंग होता।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तुष्टिकरण का ही नतीजा है कि आजादी के पहले देश का विभाजन करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बंटवारे के कारण देश में विषम परिस्थितियां उत्पन्न हुई। इस दौरान कई लोगों की जान चली गई, महिलाओं के साथ अपराध हुए, लोगों को अपनी सारी पुश्तैनी संपत्ति छोड़कर यहां वहां आश्रय ढूंढना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसा दौर था कि महलों में रहने वाले लोग रातों-रात सड़कों पर आ गए।

स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि इस बंटवारे के कारण पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गए। इसके साथ ही हिंदुस्तान में भी अराजकता फैल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के पास अपना मकान और अपना महल था वह सिर्फ चंद मिनट में ही रिफ्यूजी बन गए और आश्रय स्थलों में उन्हें शिफ्ट करना पड़ा। ऐसे लोग अपने बच्चों और परिवार को लेकर सड़क पर भटकने लगे। उनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं था और यह सब कांग्रेस की राजनीति के कारण ही हुआ।

विभाजन के बाद कांग्रेस ने किसी की मदद नहीं की

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे हालात में आजादी के बाद भी उन लोगों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, जबकि उनकी सरकार बन चुकी थी, लेकिन लोग दर-दर की ठोकर खाते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इन्हीं नीतियों के कारण बीजेपी विभाजन स्मृति दिवस मनाती है और यह सिर्फ उसी समय की बात नहीं है, आज भी कांग्रेस पार्टी देश हित में कोई कार्य नहीं करती। लोगों को यह जानना चाहिए कि कांग्रेस ने किस तरह से देश के साथ अत्याचार किया, लोगों पर अत्याचार किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी देश के लोगों के हित की बात की जाती है तो कांग्रेस आज भी मुस्लिम तुष्टिकरण का कार्ड खेलती है और कहती है कि पहला अधिकार इस पर अल्पसंख्यकों का है। कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है, कांग्रेस सबका साथ और सबका विकास नहीं करना चाहती, वह सिर्फ एक पक्ष की बात करती है और इसी कारण नक्सलवाद और आतंकवाद का उदय होता है।

Updated on:
14 Aug 2026 12:54 pm
Published on:
14 Aug 2026 12:54 pm
Also Read
View All
मानसून में बारिश की कमी से बेहाल बनारस, घटने लगा गंगा नदी का जलस्तर, शुरू हुआ नाव का संचालन

फेस स्कैन होते ही बेनकाब होंगे संदिग्ध, हलचल होते ही एक्टिव होगा एआई सिस्टम, लंदन-दुबई की तर्ज पर वाराणसी एयरपोर्ट

‘राम काल्पनिक’ टिप्पणी केस में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, वाराणसी कोर्ट में वकील हुए पेश; 16 सितंबर को अगली सुनवाई

UP Election 2027: कागजों में मृत संतोष मूरत सिंह अब लड़ेंगे चुनाव, शिवपुर से आजाद अधिकार सेना ने बनाया प्रत्याशी

अमिताभ ठाकुर की पार्टी ने ‘मुर्दे’ को दिया टिकट! वाराणसी से लड़ेगा चुनाव, पीएम मोदी के खिलाफ भी ठोकी थी दावेदारी