12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ ठाकुर की पार्टी ने ‘मुर्दे’ को दिया टिकट! वाराणसी से लड़ेगा चुनाव, पीएम मोदी के खिलाफ भी ठोकी थी दावेदारी

UP Election 2027: वाराणसी के शिवपुर विधानसभा से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पार्टी ने संतोष मूरत सिंह को प्रत्याशी बनाया है...
2 min read
Google source verification
Varanasi news

Pc-Santosh Murat Singh (instagram)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 'मुर्दा' भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो चुका है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पार्टी आजाद अधिकार सेवा ने वाराणसी के शिवपुर विधानसभा से जिस प्रत्याशी को टिकट दिया है, वह सरकारी दस्तावेजों में मर चुका है। पार्टी ने चौबेपुर के रहने वाले संतोष मूरत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। संतोष खुद को जिंदा करने के लिए अपने गले में 'मैं जिंदा हूं' की तख्ती लगाए वर्षों से कचहरी का चक्कर काट रहे हैं। संतोष ने 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी दावेदारी ठोकी थी, हालांकि वह नामांकन नहीं कर पाए थे।

पार्टी ने जारी किया लेटर

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पार्टी आजाद अधिकार सेवा ने शिवपुर विधानसभा से संतोष सूरत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में शिवपुर विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विधायक हैं। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नूतन ठाकुर ने पत्र जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पार्टी के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि संतोष मूरत सिंह अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध में नागरिकों के संघर्ष को आगे बढ़ते हुए चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी संतोष मूरत सिंह ने शिवपुर विधानसभा से नामांकन भरा था। हालांकि वह यह चुनाव जीत नहीं पाए थे और उन्हें करीब 700 वोट भी मिले थे। दशकों पहले संतोष वाराणसी से अपना घर छोड़कर मुंबई चले गए थे और फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के साथ लंबे समय से रह रहे थे। संतोष के मुताबिक, वहां से वापस आने के बाद उन्हें जानकारी हुई कि उन्हें कागजों में मृत घोषित करके उनकी जमीन और मकान को बेच दिया गया है। तभी से वह खुद को कागजों में जिन्दा करने में लगे हुए हैं।

संतोष ने किया दावा

पार्टी द्वारा टिकट मिलने के बाद संतोष ने खुशी जताई है। संतोष ने कहा कि 2023 में उन्होंने अमिताभ ठाकुर की पार्टी को ज्वाइन किया था। उनके संघर्षों को देखते हुए अमिताभ ठाकुर ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। संतोष ने बताया कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो शिवपुर विधानसभा की तस्वीर को बदल देंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दावे तो बहुत किए हैं, लेकिन शिवपुर विधानसभा में अभी तक विकास नहीं हुआ है। संतोष ने बताया कि जीत के बाद शिवपुर की जमीनी हकीकत बदल जाएगी और वहां विकास दिखेगा।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग