10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘साहब गलती हो गई, माफ कर दीजिए’, वाराणसी में पुलिस ने सीज की 26 लाख की सुपर बाइक, फायरिंग जैसी आवाज निकाल रहा था राइडर

BMW bike seized in Varanasi। BMW super bike: सिगरा थाना पुलिस ने तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले एक बाइक राइडर की बाइक को सीज किया है..
2 min read
Google source verification
Bmw byke

Pc-Patrika

Varanasi News: वाराणसी में सिगरा थाना पुलिस ने तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले एक बाइक राइडर की बाइक को सीज किया है। बताया जा रहा है कि यह बाइक बीएमडब्ल्यू की है, जिसकी कीमत करीब लाख रुपए है। पुलिस के मुताबिक, पिछले कई दिनों से इस बाइक द्वारा स्टंट किए जाने की शिकायत मिल रही थी। बाइक राइडर ने बाइक में साइलेंसर भी मोडिफाइड करवा रखा था, जिससे फायरिंग जैसी आवाज निकल रही थी।

साइलेंसर कराया था मोडिफाइड

सिगरा थाना पुलिस ने पिछले एक सप्ताह से इलाके में रात में स्टंट करने और फायरिंग जैसी आवाज निकालने वाली बीएमडब्ल्यू की एक 26 लाख रुपए की बाइक को सीज किया है। सिगरा पुलिस रविवार की देर रात इलाके में गस्त पर थी, तभी एक बाइक से एक युवक तेज रफ्तार में पुलिस को देखकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और थाने लेकर आई। पकड़े जाने पर युवक पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा वा 'गलती हो गई और दोबारा अब इस तरह की गलती नहीं होगी' बोलकर माफी मांगने लगा।

सिगरा थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया है कि युवक मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसला नाम शिवांग है। उन्होंने बताया कि बाइक को पकड़े जाने पर उसमें नंबर प्लेट नहीं लगा था और उसे चलाने वाले शिवांग ने बताया कि पिछले 15 दिन पहले ही उसने इस बाइक को खरीदा था। उन्होंने बताया कि हालांकि, उसने स्वीकार किया कि उसने बाइक में साइलेंसर मोडिफाइड कराया है और देर रात वह स्टंट करता है तथा साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज भी निकलती है।

पुलिस ने युवक को छोड़ दिया है

थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस बाइक की शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी। रात में युवक स्टंट करता था, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, रविवार की देर रात पुलिस जब गस्त पर थी इस दौरान बाइक पर सवार होकर युवक आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज रफ्तार से वह भागने लगा। उन्होंने बताया कि इसी दौरान इंग्लिशिया लाइन के पास उसे पकड़ लिया गया और मोटर व्हीकल एक्ट व प्रदूषण संबंधी नियमों की अनदेखी करने पर बाइक को सीज कर लिया गया है। वहीं, युवक को छोड़ दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग