9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोक के बावजूद सावन में कर रहे थे बिक्री, वाराणसी नगर निगम ने मांस-मछली की 12 दुकानों पर चलाया बुलडोजर, दी हिदायत

Meat prohibited in sawan in Varanasi। Varanasi Nagar Nigam action: चितईपुर के अवलेशपुर इलाके में नगर निगम की टीम पहुंची और यहां मांस मछली की 12 दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई।
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

Pc-Patrika

Varanasi Nagar Nigam: सावन के पवित्र महीने में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में नगर निगम ने मांस और मछली की खरीद बिक्री पर रोक लगा रखी है। बावजूद इसके यहां कई स्थानों पर मांस मछली बिक्री किए जाने की सूचना मिल रही है, जिसके बाद नगर निगम की टीम हरकत में आ गई है। शनिवार की शाम नगर निगम की टीम चितईपुर के अवलेशपुर इलाके में पहुंची और यहां मांस मछली की 12 दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की। वहीं, मुर्गा रखने की आठ जाली भी जब्त की गई है।

जुर्माने से किया जाएगा दंडित

जानकारी के मुताबिक, सावन महीने में मांस मछली की बिक्री के बावजूद भी कई स्थानों पर इसे बेचे जाने की सूचना नगर निगम को मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जेसीबी से दुकानों को ध्वस्त किया गया। वहीं, दुकानदारों को हिदायत दी गई कि भविष्य में इस तरह के कृत्य करते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि दोबारा दुकान खोले जाने की सूचना मिलने पर उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

सावन के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए वाराणसी नगर निगम परिक्षेत्र में मांस मछली और मुर्गे की लिए लगाए प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन करने के लिए नगर निगम की टीम हरकत में आ गई है। जन भावनाओं और धार्मिक पवित्रता के मद्देनजर नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम की टीम बड़ा अभियान चला रही है। इसी कड़ी में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश के बाद पशु विभाग और परिवर्तन टीम अवलेशपुर इलाके में पहुंची थी। इस दौरान चितईपुर पुलिस को भी साथ में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया गया था। इस दौरान 12 दुकानों को चिन्हित करके नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

की जाएगी कानूनी कार्रवाई

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर विजय अमृतराज ने बताया कि नगर निगम की टीम के साथ मिलकर अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में भी निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों से सूचनाएं भी प्राप्त हो रही हैं, जिसके बाद टीम कार्रवाई कर रही है। वहीं, नगर निगम की टीम औचक निरीक्षण पर भी निकाल कर जमीनी हकीकत देख रही है। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी है कि पूरे सावन माह तक प्रतिबंध लगने के बावजूद यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके ऊपर भारी जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग