10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दादर एवं नगर हवेली का वांछित वाराणसी में गिरफ्तार, प्रेम विवाह के बाद की थी पत्नी की हत्या, शव को कमरे में शूटकेस में रखकर हुआ था फरार

Wife Murder Accused Arrested : एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने दादर एवं नगर हवेली में दर्ज एक मुकदमे में फरार वांछित को गिरफ्तार किया है
2 min read
Google source verification
Varanasi Crime News

Pc-Patrika

UP STF News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने दादर एवं नगर हवेली में दर्ज एक मुकदमे में फरार वांछित को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रेम विवाह किया था और उसने अपनी पत्नी की दादर एवं नगर हवेली में हत्या कर दी। आरोप है कि कमरे में सूटकेस में पॉलिथीन में पैक करके पत्नी के शव को वह फरार हो गया था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद वाराणसी से एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के मुताबिक, दादर एवं नगर हवेली के थाना सिलवासा के टोकर खड़ा में बिहार के नवादा का रहने वाला ऋषभ कुमार सिंह अपनी पत्नी छोटी उपाध्याय के साथ रह रहा था। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या किए जाने के बाद उसने शव को सूटकेस में भरकर किराए के मकान में छोड़ दिया और फरार हो गया। 2 महीने बाद जब मकान मालिक ने कमरा खोला तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी।

पत्नी का शव कमरे में रखकर हुआ फरार

एसटीएफ ने बताया कि फरार होने के बाद ऋषभ वाराणसी और आसपास के क्षेत्र में छिप कर रह रहा था, जिसके बाद एसटीएफ को इस बात की जानकारी हुई। सिलवासा पुलिस ने एसटीएफ से इस मामले में सहयोग मांगा। एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने इस मामले में टीम का गठन कर चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसकी पत्नी उसी के गांव की रहने वाली छोटी उपाध्याय थी और वह उसे लेकर भाग गया था और प्रेम विवाह कर लिया। इस संबंध में छोटी उपाध्याय के परिजनों ने ऋषभ के ऊपर बिहार में मुकदमा दर्ज कराया था। ऋषभ सिलवासा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।

ऋषभ ने एसटीएफ को बताया है कि शादी के बाद से ही उसके परिवार वाले छोटी उपाध्याय को घर में बहू के रूप में स्वीकार करना नहीं चाह रहे थे। वहीं, छोटी उपाध्याय लगातार उसपर उसके ससुराल ले जाने की लिए दबाव बना रही थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी दौरान ऋषभ ने 9 जून को सिलवासा में अपने किराए के मकान में पत्नी की हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के कवर में सूटकेस में भरकर बंद कर दिया।

वाराणसी में कर रहा था मजदूरी

शव को सूटकेस में कमरे में ही छोड़कर वह वहां से फरार हो गया। करीब 2 महीने बाद मकान मालिक ने किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर कमरा देने के लिए दरवाजा खोला तब घटना के बारे में जानकारी हुई और स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। वहीं, ऋषभ घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। फरारी के दौरान वह वाराणसी पहुंचा और चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में मजदूरी करने लगा। इसके बाद यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने बताया है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग