12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज की आंच पहुंची काशी, बीएचयू में छात्रों ने रखा उपवास, हेमंत सरकार को दी चेतावनी

BHU News। Jharkhand students Protest : छात्रों की मांग के समर्थन में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया है..
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

Pc-Patrika

Students Protest in Jharkhand: झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर लाठीचार्ज किए जाने के बाद देशभर में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहे हैं। वहीं, छात्रों की मांग के समर्थन में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने बुधवार को एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया है। छात्र सुबह से ही चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समीप उपवास पर बैठे हुए हैं। छात्रों की मांग है कि प्रदर्शनरत छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के ऊपर सरकार कार्रवाई करे। ऐसा नहीं किए जाने की दशा में पूरे देश में झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रांगण में झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए छात्रों ने अधिकारों और मांगों के समर्थन में एक दिवसीय उपवास का आवाहन किया है। छात्रों की मांग है कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में झारखंड सरकार द्वारा कायरतापूर्वक आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया, यह झारखंड सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

केंद्र को देना चाहिए दखल

प्रदर्शन कर रहे छात्र अभिषेक सिंह ने बताया कि एक तरफ सरकार 2047 तक विकसित भारत का सपना देख रही है और कह रही है कि इस लक्ष्य को हासिल करने में देश के युवा बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे और दूसरी तरफ छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। अभिषेक ने कहा कि जब देश के भविष्य के रूप में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण बताई जा रही है तो युवाओं की आवाज को सुनने का बजाय उसे दबाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज करके सरकार किस तरह का न्याय कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

छात्रों ने कहा कि उनका उपवास किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं है। छात्रों द्वारा उनकी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आवाज उठाने से कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ती है। छात्रों ने मांग की है कि झारखंड सरकार इस मामले में लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करें। छात्रों ने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं पर गहनता से विचार करना चाहिए और आपसी समन्वय से मामले का हल निकालना चाहिए। छात्रों ने झारखंड सरकार को चेतावनी दी है कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो पूरे देश में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

क्या है मामला

दरअसल, झारखंड में छात्रों ने विशेष रूप से जेपीएससी की 14वीं परीक्षा को रद्द करने, जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली के मामले में कार्रवाई करने और पूरे मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि इससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और इसका समाधान राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं बल्कि छात्र ही तो और निष्पक्ष जांच के आधार पर होना चाहिए। इसी दौरान आरोप है कि झारखंड पुलिस ने कथित तौर पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद पूरे देश में झारखंड सरकार की आलोचना हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग