मोदी के गाँव में शिक्षा की बही बयार

ग्राम पंचायत  जयापुर में प्राथमिक विद्यालय जयापुर के प्रांगण में आज साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वालंटियर ट्रेनर्स को शिक्षण सामग्री वितरित किया गया

less than 1 minute read
Jan 18, 2016
Feature image
वाराणसी.ग्राम पंचायत जयापुर में प्राथमिक विद्यालय जयापुर के प्रांगण में आज साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वालंटियर ट्रेनर्स को शिक्षण सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राम अवध सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी श्री स्कंद गुप्त, जिला समन्वयक साक्षरता श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव, ब्लॉक समंवयक साक्षरता श्री सुरेंद्र कुमार सिंह एवं सह समन्वयक श्री राज देव राम उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने वालंटियर ट्रेनर्स से साक्षरता संबंधी कार्यों की समीक्षा की एवं निरीक्षकों को साक्षर बनाने बनाने में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने वालंटियर ट्रेनर्स से साक्षरता कार्यक्रम को को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का आवाहन किया । खंड शिक्षा अधिकारी श्री स्कंद गुप्त ने साक्षरता कार्यक्रम में वालंटियर ट्रेनर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला और उनके रोल को महत्वपूर्ण बताया। श्री गुप्ता ने बताया कि वालंटियर ट्रेनर साक्षरता कार्यक्रम की रीढ़ है। इस अवसर पर प्रेरक राधेश्याम एवं विद्या कुमारी ने जयापुर को एक साल के अन्दर शत प्रतिशत साक्षर बनाने का भरोसा दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्राथमिक विद्यालय जयापुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती साधना श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
Published on:
18 Jan 2016 09:54 pm