
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी वर्ष 2014में फ्रांस गये थे। फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पीएम मोदी को वहां की सीन नदी की सैर करायी थी, जिसे देख कर पीएम मोदी अभिभूत हो गये थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों 12 मार्च को काशी आ रहे हैं और फ्रांस की सीन नदी के तर्ज पर ही उन्हें गंगा में नौका विहार कराया जायेगा।
यह भी पढ़े:-फूलपुर सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने लगायी पूरी ताकत, भीड़ जुटा कर भारी पड़े अखिलेश यादव
पीएम नरेन्द्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की यात्रा को देखते हुए सीएम योगी भी बनारस पहुंचे थे और गंगा घाट सहित अस्सी घाट जाकर तैयारियों का जायजा लिया है। बनारस में इस समय बहुत विकास कार्य हो रहा है जिसके चलते सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह पर सड़क खोदी गयी है इसके चलते सुरक्षा कारणों से लेकर भी यूपी सरकार भी सभी संभव उपाय कर रही है। सीएम योगी ने बीती रात को खुद बनारस का दौरा किया है। दशाश्वमेध घाट से लेकर अस्सी घाट जाकर वहां चल रही तैयारियों को देखा है। सीएम योगी ने जिला व पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है यदि किसी प्रकार की चूक होती है तो कार्रवाई होना तय है। सीएम योगी भी जानते हैं कि किन्हीं कारणों से इस दौरे में गड़बड़ी होती है तो बीजेपी सरकार की किरकिरी होनी तय है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश का ऐलान सपा व बसपा गठबंधन को सांप व छछूंदर कहने वाली बीजेपी को बिल में डाल देंगे, उमड़ा जनसैलाब
छह घंटे से अधिक समय तक ठहरेंगे पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों सुबह 9.05 पर नई दिल्ली से बनारस के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.20 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मिर्जापुर के ददरा कला में यूपी का सबसे बड़े सोलर प्लांट का शुभारंभ करने के बाद दोपहर 12 बजे बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल जायेंगे। यहां पर 12.35 से 12.55 तक ठहरने के बाद हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.10 बजे डीरेका पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों राष्ट्राध्यक्ष 1.35 बजे डीरेका से अस्सी घाट के लिए निकलेंगे। 1.50 से दोपहर 2.40 बजे तक नौका विहार करने के बाद वापस होटल ताज जायेंगे। यहां पर एक घंटा ठहरने के बाद 4 बजे डीरेका जायेंगे। डीरेका में एक घंटा तक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ५.१७ बजे डीरेका से बाबतपुर हवाई अड्डे पर जायेंगे और फिर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़े:-फूलपुर में सपा व बसपा के गठबंधन के बाद इस समीकरण में फंसी बीजेपी,लग सकता है झटका
सुरक्षा के लिए 51 जिलों से आयी फोर्स
पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के दौरे के दौरान सुरक्षा की कमान अर्धसैनिक बल व पुलिस प्रशासन के हवाले है। इसके अतिरिक्त फ्रांस से राष्ट्रपति के साथ आये उनके खास सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के 51 जिलों से फोर्स यहां पर पहुंच रही है इससे समझा जा सकता है कि सीएम योगी सरकार ने सुरक्षा पर कितना ध्यान दिया है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के रोड शो में उतरी हजारों गाडिय़ां, टूटा पिछला सब रिकॉर्ड, देखें वीडियों