वाराणसी

PM Modi Road Show in Varanasi: पीएम मोदी के रोड शो में शंख-शहनाई की गूंज, हर-हर महादेव के उद्घोष से उत्साहित दिखे सीएम योगी-भूपेंद्र चौधरी

PM Modi Road Show in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को वाराणसी में भव्य रोड- शो किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रथ पर मौजूद रहे। चारों तरफ हर- हर महादेव उद्घोष के साथ शंख और शहनाई की गूंज सुनाई दी।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2024, 7:51 PM IST
PM Modi Road Show in Varanasi

PM Modi Road Show in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। पीएम मोदी मंगलवार यानी 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को काशी में भव्य रोड शो किया। पीएम मोदी के रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोड- शो के मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न समाज के मंच स्वागत के लिए सजाए गए। हर तरफ शंख और शहनाई गूंज की सुनाई दी। इस दौरान रथ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मुस्लिम महिलाएं भी आगे आईं। पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए छोटे- छोटे बच्चे भी सड़क किनारे खड़े दिखे। जो बच्चे बैरिकेडिंग से देख नहीं पा रहे थे, उन्हें परिजनों ने गोद में उठाकर पीएम मोदी के काफिले को दिखाया।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए आगे चल रही हैं महिलाएं

पीएम मोदी के रोड शो का संचालन महिलाएं कर रही हैं। पांच हजार से ज्यादा महिलाएं उनके स्वागत के लिए आगे आगे चल रही थी। बनारस की मुस्लिम महिलाएं भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए आगे आईं। उनका कहना है कि जैसे बारात का स्वागत किया जाता है, ठीक वैसे कल रात से पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। हम मोदी जी के स्वागत के लिए फूल माला लेकर उनका इंतजार कर रहे हैं।

पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे। पीएम मोदी खुले वाहन में सवार होकर रोड- शो के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

यादव समाज की ओर से कलाकारों ने मयूर नृत्य की दी प्रस्तुति

वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यादव समाज की ओर से कलाकारों ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी। पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का दावा करने वाली हिमांगी सखी भी रोड शो में पहुंची।

पीएम मोदी का रोड शो भगवामय दिख रहा है। चारों तरफ लोग भगवा रंग पहने हुए दिख रहे हैं। काशी वासियों में रोड शो को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर चढ़कर लोग हर- हर मोदी के नारे लगा रहे हैं। रोड शो मार्ग पर लोग प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक देखने के लिए व्याकुल दिखे। घर की छतों और बरामदों से महिलाएं, बच्चे और कहीं-कहीं बुजुर्ग भी पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए हुए हैं। युवा वर्ग जहां है, वहीं से पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहा है। फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर रोड शो को लाइव भी किया जा रहा है।

Updated on:
13 May 2024, 7:51 PM IST
Published on: