वाराणसी

पत्नी ने पति से मांगी दो लाख की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के आदेश से लंका थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
Dec 03, 2019
extortion case
extortion case

वाराणसी. पति ने अपने पत्नी पर ही दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। पति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है। लंका पुलिस ने पति के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-सीनियर सिटीजन के लिए पुलिस ने शुरू की है खास सुविधा, ऐसे मिलेगा लाभ

लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर निवासी सरफराज की शादी दो साल पहले बजरडीहा क्षेत्र की निवासी चंदा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति व पत्नी में विवाद होने लगा। इसके बाद पति व पत्नी अलग-अलग रहने लगे। सरफराज का आरोप है कि पत्नी ने उससे दो लाख रुपये नहीं देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पति ने इस बात की सूचना लंका पुलिस को दी थी। पति का आरोप है कि लंका पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सरफराज ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने लंका पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि आरोप में कितनी सच्चाई है।
यह भी पढ़े:-32 छात्रों को मिलेंगे 58 पदक, दीक्षांत समारोह पांच को

Published on:
03 Dec 2019 11:35 am
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज