वाराणसी

प्रियंका गांधी ने कहा, यूपी में है जंगल राज, सोनभद्र नरसंहार में गोली खाने वाले बच्चे मेरे बेटे जैसे

बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मरीजों से मिल कर घटनाक्रम की ली जानकारीपुलिस प्रशासन ने मीडिया से रखा दूर पीड़ित परिवार से पत्रिका की खास बातचीत
3 min read
• •
Jul 19, 2019
चुनार किले में पार्टी नेताओं के साथ प्रियंका गांधी
चुनार किले में पार्टी नेताओं के साथ प्रियंका गांधी

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अचानक सोनभद्र दौरे पर हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें वाराणसी से सोनभद्र जाते ही रास्ते में नारायणपुर के पास रोक लिया। उन्हें पहले हिरासत में लिया गया फिर अरेस्ट कर चुनार किला ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चुनार किले में वह पार्टी के लोगों संग अनशन पर बैठ गई हैं। प्रियंका ने कहा है कि सोनभद्र नरसंहार में ऐसे बच्चो को गोली लगी है जो मेरे बेटे समान हैं। नारायणपुर पुलिस चौकी के पास रोके जाने और हिरासत से गिरफ्तारी तक प्रियंका गांधी का एक सवाल रहा, मुझे रोका क्यों गया। प्रशासन बताए, वो आर्डर दिखाए।

बता दें कि प्रियंका शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे अचानक बनारस पहुंचीं। यहां बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती सोनभद्र नरसंहार के एक-एक घायल से मिलीं। उनके घाव देखे। घाव देख कर वह काफी विचलित हो गईँ। बता दें कि ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों में एक 17 वर्षीय जयप्रकाश भी है। इसके पैरों में गोली लगी है। इसे देख कर ही प्रियंका ने कहा ये कैसा जंगल राज है यूपी में। बच्चों तक को गोली मारी जा रही है। अरे ये तो मेरे बेटे जैसा है।

नारायणपुर से चुनार किला ले जाने पर प्रियंका का कहना था कि वह तो सिर्फ पीड़ितों से मिलना चाहती हैं। उनसे मिल कर उनकी पीड़ा जानना चाहती हैं। हम चार लोग ही जाएंगे। लेकिन ये लोग (पुलिस वाले) जाने क्यों नहीं जाने दे रहे।

यहां यह भी बता दें कि बनारस में जिला पुलिस व प्रशासन के लोगों ने पूरी कोशिश की कि प्रियंका गांधी मीडिया से न मिल पाएं। उन्हें मर्चरी के रास्ते सर्जरी वार्ड में ले जाया गया। फिर वहीं से बाहर निकाल कर गाड़ी में बिठा कर रवाना कर दिया गया। मीडियाकर्मियों ने मिलने की कोशिश की तो उन्हें धक्का देकर हटा दिया गया जबकि प्रियंका मीडिया से मुखातिब होना चाहती थीं।

पत्रिका से बातचीत में पीड़ित परिवार के राम प्रसाद ने बताया कि प्रियंका गांधी वार्ड में आईं, एक-एक मरीज से मिलीं, उनके घाव देखे। घटनाक्रम की जानकारी ली। इलाज कैसा चल रहा है इसके बारे में पूछा और चली गईँ। राम प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद नौ लोग ट्रामा सेंटर आए थे जिसमें एक की मौत हो गई। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। वार्ड में भर्ती लोगों में दिनेश कुमार 25 वर्ष, सुखवंती 45 वर्ष, महेंद्र 27 वर्ष, नागेंद्र 26 वर्ष तथा केरवा देवी 52वर्ष आईसीयू में भर्ती हैं।

Updated on:
19 Jul 2019 04:36 pm
Published on:
19 Jul 2019 03:40 pm
Also Read
View All
कोख में कत्ल हुईं बेटियों की चीख, दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का पिंडदान, गुंजा मौन दर्द

रोपवे और गंजारी स्टेडियम के लिए काशी वासियों को करना पड़ेगा इंतजार, एयर शो की तिथि भी आगे बढ़ी, जाने क्यों लिया गया फैसला

गंजारी स्टेडियम के चारों ओर बिछेगा फोरलेन का जाल, रिंग रोड से बनेगा ट्रैफिक सर्किट, दो गांवों की जमीन के लिए अधिसूचना जारी

‘ग्राउंड ही नहीं, फोन पर भी लड़ेंगे चुनाव’, वाराणसी में सोशल मीडिया कार्यशाला में पहुंचे विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक सप्ताह तक रुके थे बापू, कमरे में रखी गईं दुर्लभ तस्वीरें लेकिन नहीं बन पाया म्यूजियम