वाराणसी

भगवान परशुराम के अवतार में राहुल गांधी; फोटो पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया दुग्धाभिषेक, योगी के मंत्री बोले- भगवान सद्बुद्धि दें

UP political news: वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी में खड़े होकर राहुल गांधी के पोस्टर पर दुग्धाभिषेक कर उनका जन्मदिन मनाया। यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने जन्मदिन मनाने के तरीका को लेकर प्रतिक्रिया दी है...
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2026, 4:15 PM IST
Rahul gandhi birthday
राहुल गांधी की फोटो पर दुग्धाभिषेक करते कांग्रेस कार्यकर्ता (फोटो- ANI)

Congress Leader Rahul Gandhi Birthday :वाराणसी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी में खड़े होकर राहुल गांधी के पोस्ट पर दुग्धाभिषेक कर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन मनाए जाने के बाद अब राहुल गांधी के पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया गया है और उनके एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की पुस्तक नजर आ रही है। जिसके बाद सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने इसकी निंदा की है।

क्या बोले रविंद्र जायसवाल?

वाराणसी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पोस्टर लेकर उसे पर दुग्धाभिषेक कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया है। इस दौरान 11 किलो के लड्डू का केक काटकर लोगों के बीच बांटा गया। वहीं, अब इस जन्मदिन को मनाए जाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मूर्ख बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता मूर्ख हैं, जो राहुल गांधी की तुलना भगवान परशुराम से कह रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान परशुराम ऐसे मूर्ख कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि दें। रविंद्र जायसवाल के मुताबिक, ऐसे मूर्ख कार्यकर्ताओं को जवाब देने के लिए बीजेपी के पार्षद स्तर के कार्यकर्ता ही काफी हैं।

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा था कि राहुल गांधी संघर्ष के प्रतीक हैं। भगवान परशुराम ने जिस तरह धरती से राक्षसों और विधर्मियों का नाश किया था, उसी तरह राहुल गांधी भी सत्ता पक्ष में बैठे अत्याचारियों का विनाश करने के लिए सक्षम हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि सत्ता पक्ष से बैठे लोग संविधान को नहीं मानते और लोकतंत्र के विरोधी हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नाव से गंगा नदी में पहुंचे और हाथ में राहुल गांधी का वाटरप्रूफ पोस्टर लेकर दुग्ध अभिषेक किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज 56 वां जन्मदिन है। ऐसे में उन्हें प्रदेश और देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वाराणसी में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता इसके साथ ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता तरह-तरह के आयोजन कर राहुल गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं।

Updated on:
19 Jun 2026, 4:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी