वाराणसी

नामांकन खत्म होने के एक मिनट पहले सपा ने काटा शालिनी यादव का टिकट, तेज बहादुर यादव को बनारस से बनाया प्रत्याशी

पार्टी में मचे घमासान के बाद पार्टी ने बदला प्रत्याशी, सपा के सिंबल से दो प्रत्याशी ने किया नामांकन
3 min read
• •
Updated: 29 Apr 2019, 6:53 PM IST
Tej Bahadur Yadav
Tej Bahadur Yadav

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 में बनारस संसदीय सीट पर नामांकन के अंतिम दिन बड़ा उलटफेर हुआ है। अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव भारी जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने के लिए पहुंचती है तो वहां पर सपा के दूसरे बड़ गुट के नेता तेज बहादुर यादव के साथ जाकर सपा के सिंबल पर नामांकन कर देते हैं। शालिनी यादव भी सपा के ही सिंबल पर अपना पर्चा दाखिल करती है। पहली नजर में लगता है कि सपा में बड़ा घमासाच मच गया है और पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय सीट पर पार्टी दो फाड़ में हो गयी है लेकिन थोड़ी ही देर में सारे सस्पेंस से पर्दा उठ जाता है। नामांकन खत्म होने के बाद एक मिनट पहले 2.59 बजे समाजवादी पार्टी का ट्वीट आता है और बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव को सपा अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर सारी स्थिति स्पष्ट कर देती है।
यह भी पढ़े:-बनारस लोकसभा सीट पर अब तक हुए चुनाव में बाहुबलियों का नहीं खुला है खाता


IMAGE CREDIT: Patrika
IMAGE CREDIT: Patrika

बनारस संसदीय सीट पर अब सपा व बसपा गठबंधन से तेज बहादुर यादव चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत में तेज बहादुर यादव ने कहा कि वह जिन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं उन्हीं मुद्दों को लेकर सपा भी मैदान में है इसलिए सपा ज्वाइन कर पार्टी के सिंबल से चुनाव लडऩे जा रहा हूं। मीडिया ने पूछा कि पहले आपने कहा था कि अकेले ही चुनाव लड़ेंगे और अन्य दल से बाहर से समर्थन लेंगे। इस पर तेज बहादुर यादव ने कहा कि मैं बाहर से आया हूं ओर अकेले चुनाव लडऩे में कई दिक्कत थी। सपा व मेरे मुद्दे समान है जिसके चलते ही सपा के सिंबल से चुनाव लडऩे जा रहा हूं। तेज बहादुर यादव के सपा प्रत्याशी बन जाने के बाद वाराणसी सीट पर लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गयी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बाहुबली अतीक अहमद ने किया नामांकन दाखिल, चुनाव प्रचार को लेकर बड़ा ऐलान

कांग्रेस छोड़ कर आयी शालिनी यादव को लगा झटका
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने शालिनी को वाराणसी संसदीय सीट से मेयर का चुनाव लड़ाया था। शालिनी यादव एक लाख से अधिक वोट पाकर भी चुनाव हार गयी थी। लोकसभा चुनाव में शालिनी यादव ने कांग्रेस छोड़ कर सपा का दामन थामा था और अखिलेश यादव ने शालिनी यादव को बनारस से प्रत्याशी बना दिया था जिसको लेकर पार्टी के अंदर विरोध हो रहा था। शालिनी यादव ने सपा के सिंबल से ही नमांकन किया था लेकिन अब साफ हो गया है कि पर्चा वैध होने पर तेज बहादुर यादव ही सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि शालिनी यादव का पर्चा डमी प्रत्याशी के रुप में रहेगा।
यह भी पढ़े:-बनारस की बड़ी खबर, गठबंधन प्रत्याशी को लेकर सपा में मचा घमासान, पार्टी के एक गुट ने कराया तेज बहादुर यादव को नामांकन

बीजेपी सिंबल पर दो प्रत्याशी को नामांकन करा सकती है तो सपा क्यों नहीं
सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय ने कहा कि बीजेपी जब अपने सिंबल पर दो प्रत्याशी को नामांकन करा सकती है तो सपा क्यों नहीं। बीजेपी से यह प्रश्र नहीं पूछा जाता है सिर्फ सपा के नामांक पर सवाल उठाये जा रहे हैं। मनोज राय ने कहा कि सपा शुरू से ही किसान, नौजवान व जवान की लड़ाई लड़ी है। तेज बहादुर यादव भी इन्ही मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में सपा ने अपने सिंबल पर तेज बहादुर यादव को प्रत्याशी बनाया है। बताते चले कि पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ बीजेपी ने निर्मला सिंह को बीजेपी के सिंबल से नामांकन दाखिल कराया है। निर्मला सिंह डमी प्रत्याशी है इसलिए सपा ने भी दो प्रत्याशी को अपने सिंबल पर नामांकन कराया है।
यह भी पढ़े:-एमबीए पास है पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नामांकन करने पहुंचे अर्थी बाबा, बेहद दिलचस्प है इनकी कहानी

Updated on:
29 Apr 2019, 6:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी