
वाराणसी. राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने 9 वें प्रत्याशी को राज्यसभा पहुंचाने की मुहिम को तगड़ा झटका लग सकता है। बीजेपी के सहयोगी दल ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के दो विधायकों ने बीएसपी के पक्ष में मतदान कर दिया है। इस खुलासे के बाद से सुभासपा के नेताओं ने मोबाइल फोन से दूरी बना ली है। माना जा रहा है कि सीएम योगी सरकार से नाराज चले दो विधायकों ने ही पाला बदला है।
यह भी पढ़े:-इस बाहुबली के बेटे ने दिया बड़ा झटका, कहा महाराज जी के कहने पर दूंगा इस पार्टी वोट
बीजेपी ने राज्यसभा में जाने के लिए अपने 9 प्रत्याशी को उतारा है और सपा व बसपा समर्थकों से क्रास वोटिंग करायी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी को उसी भाषा में जबाव देकर बीजेपी के सहयोगी पार्टी बीएसपी मे सेंधमारी कर ली है। माना जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर में चुनाव जीते सुभासपा के दो विधायको ने क्रास वोटिंग की है। इसकी जानकारी मिलते ही ओमप्रकाश राजभर से लेकर सुभासपा के अन्य नेताओं ने मोबाइल फोने से दूरी बनायी है।
पूर्वांचल के दो विधायकों ने की क्रास वोटिंग
गाजीपुर के जखनियां के विधायक त्रिवेणी राम व बनारस के अजगरा विधानसभा से विधायक कैलाश सोनकर पर ही क्रास वोटिंग करने का आरोप लगा है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समेत कुल पार्टी में चार विधायक हैं और दो विधायकों ने क्रास वोटिंग करके सुभासपा व बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। सूत्रों की माने तो दोनों ही विधायक सीएम योगी सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज है। त्रिवेणी राम जब पुलिस थाने का निरीक्षण करने गये थे तब पुलिसकर्मियों ने उन ्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी थी। इसी तरह पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ तक बनारस आते रहते हैं और अन्य विधायकों से भेंट करते हैं लेकिन अजगरा विधायक को कभी तव्वजो नहीं मिली है जिसके चलते भी वह क्रास वोटिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:-बहन की नहीं होने दे रही थी शादी, परिजनों ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या
जिला पंचायत अध्यक्ष के मामा है कैलाश सोनकर, अब क्यों करेंगे ओमप्रकाश राजभर
बनारस की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के मामा कैलाश सोनकर है। अपराजिता सोनकर को खुद अखिलेश यादव ने टिकट दिलाया था और सपा के सिंबल पर चुनाव जीता था लेकिन बाद में पाला बदलते हुए अपराजिता सोनकर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। खास बात है कि चार विधायकों के साथ ही ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी सरकार पर कई आरोप लगाये थे और नाराज होकर राज्यसभा में बीजेपी प्रत्याशी को मत नहीं देने की बात कहने लगे थे बाद में अमित शाह ने उन्हें मनाया था। राज्यसभा चुनाव में जब दो विधायकों के क्रास वोटिंग करने का खुलासा हो चुका है इसके चलते अब ओमप्रकाश राजभर का बीजेपी पर अधिक दबाव नहीं रह जायेगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को वोट देने वाले बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें, हो सकती है बड़ी कार्रवाई