
Seat in Trains: त्योहारों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में वाराणसी के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक मुसीबत खड़ी गई हो गई है। दीपावली में केवल 10 दिन ही बचा हुआ है और छठ पूजा भी 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी। भगवान भास्कर को 15 नवंबर को अर्घ दिया जाएगा, ऐसे में नौकरी के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई और गुजरात गए लोग वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ट्रेन में सीट की उपलब्धता न के बराबर है। हालांकि, रेलवे प्रशासन इस दौरान स्पेशल ट्रेन भी चला रहा है, लेकिन उनमें भी सीट की कमी देखी जा रही है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 15 नवंबर तक ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट है। वही दीपावली के पास की तिथियां में स्थित रिग्रेट हो गई है। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत, राजधानी और अमृत भारत में भी रिग्रेट हो चुका है। अब यात्री इन ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं कर पाएंगे। इन ट्रेनों के अलावा कई स्पेशल ट्रेन भी हैं, जिनमें सीट की उपलब्धता नहीं है। दिल्ली से वाराणसी रूट पर 15 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसमें सामान्य दिनों में जहां वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के एक दिन पहले तक टिकट मिल जाता था, उस ट्रेन में भी 15 नवंबर तक कोई जगह नहीं है। राजधानी और वीआईपी ट्रेन का भी यही हाल है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली ट्रेनों के स्लीपर से लेकर ऐसी कोच तक भर चुके हैं और इन में लंबी वेटिंग लिस्ट है। इस रूट पर नियमित ट्रेन के अलावा स्पेशल ट्रेन मिलकर 9 ट्रेन चलाई जा रही हैं।
224336 वंदे भारत एक्सप्रेस में 14 नवंबर तक चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है और लंबी वेटिंग लिस्ट है। 20504 राजधानी एक्सप्रेस में किसी भी श्रेणी में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है और दिवाली से दो दिन पहले रिग्रेट लगा हुआ है। आनंद विहार से पाटलिपुत्र जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04096 में 15 नवंबर तक सीट कंफर्म नहीं है। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस का भी यही हाल है। 22416 वंदे भारत ट्रेन में भी लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है।
नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में ना तो स्लीपर में सीट उपलब्ध है और ना ही एसी कोच में कोई जगह बची है। यही नहीं दिवाली समाप्त होने के एक सप्ताह बाद भी इस ट्रेन में कोई जगह नहीं है। 22418 महामना एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग लिस्ट है। वही लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली 15017 में एक भी सीट कंफर्म नहीं है। महानगरी एक्सप्रेस में 15 नवंबर तक वेटिंग लिस्ट लगी हुई है जो 100 के पार है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयनगर जाने वाली 11061 में भी सीट उपलब्ध नहीं है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा कामायनी एक्सप्रेस और गोरखपुर दादर एक्सप्रेस में भी सीट उपलब्ध नहीं है और दिवाली से दो दिन पहले रिग्रेट लगा हुआ है। स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया है कि रेल प्रशासन के निर्देश पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी।