वाराणसी

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पहाड़ों पर होनी थी मादक पदार्थ की सप्लाई सिगरा

पुलिस को मिली सफलता, पूछताछ में पुलिस को मिली गैंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 4:18 PM IST
Police and Criminal
Police and Criminal

वाराणसी. सिगरा पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि तस्कर से पूछताछ में गैंग से जुड़ी कई जानकारी सामने आयी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने वाली है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का आर्थिक मंदी की आहट के बाद बड़ा कदम, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण उठाने जा रही यह कदम

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि सिगरा थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय अपनी टीम के साथ चेकिंग में लगे थे। इसी क्रम में रोडवेज चौकी प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग रोडवेज में संदिग्धों की तलाश में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी एक युवक पीठ पर बैग लिए हुए दिखायी दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो दौड़ा कर युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली। युवक के बैग से 1.94 किलोग्राम हिरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम मलिक निवासी टिकरा थाना जैदपुर जिला बाराबंकी बताया। आरोपी ने कहा कि 16 अगस्त को वह हेरोइन से भरा बैग लेकर गोसाइगंज से चला था। बनारस के रोडवेज पर सोनभद्र से आने वाले किसी व्यक्ति को यह बैग देना था इसके पहले ही वह पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि पहाड़ों पर हेरोइन की मांग बहुत बढ़ गयी है, उसके द्वारा लायी जा रही हेरोइन की सप्लाई भी पहाड़ पर होनी थी। आरोपी ने बताया कि हम लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर हेरोइन पहुंचाने वालों की पहचान नहीं रखते हैं। सारा काम विश्वास पर होता है। आरोपी ने गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी भी पुलिस को दी है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने जा रही है।
यह भी पढ़े:-बिना लाइफ जैकेट पहनाये कराया नौका विहार तो लगेगा जुर्माना

Published on:
Also Read
View All
‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी

चंदौली में सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराए स्कूटी सवार, मामा-भांजे की गई जान