वाराणसी

गांधी जी पर व्याख्यान देकर सोशल मीडिया में नयी सनसनी बना आयुष, दो लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

कक्षा 11 के छात्र के वीडियो को प्रियंका वाड्रा ने भी किया है शेयर, जानिए राष्ट्रपिता के बारे में कैसे हुई इतनी जानकारी
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2019, 7:48 PM IST
Ayush Chaturvedi
Ayush Chaturvedi

वाराणसी. सेंट्रल हिन्दू ब्याज स्कूल के कक्षा 11 वी का छात्र आयुष चतुर्वेदी अब सोशल मीडिया की नयी सनसनी बन चुका है। स्कूल में आयुष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर ऐसा व्याख्यान दिया था कि यह वीडियो वायरल हो गया। देखते ही देखते इंटरनेट पर दो लाख से अधिक लोगों ने आयुष का वीडियो देखा है और यह वीडियो वायरल हो चुका है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व प्रियंका वाड्रा ने भी इस वीडियो को शेयर किया।
यह भी पढ़े:-बनारस में गंगा ने किया खतरे के निशान को पार, नये इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

सेंट्रल हिन्दू ब्याज स्कूल के कक्षा 11 के छात्र ने बताया कि मेरे परिवार में शुरू से सभी लोगों की साहित्य में रुचि थी। मेरे दादा जी कविता लिखते थे और पिता जी को भी लिखने-पढऩे का शौक था। मैं भी बचपन से महात्मा गांधी को पढ़ता आया हूं। स्कूल में व्याख्यान देने के बाद मेरी माता ने अपने फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर किया था इसके बाद कांग्रेस की एनएसयूआई ने इसे शेयर किया था इसके बाद वीडियो वायरल हो गया। देखते ही देखते आयुष सोशल मीडिया की नयी सनसनी बन गया।
यह भी पढ़े:-पानी में डूब रहा है घर, फिर भी रहने को विवश है बाढ़ पीडि़त, जानिए क्या है कारण

जानिए क्यों शेयर किया जा रहा आयुष का वीडियो
आयुष ने स्कूल में महात्मा गांधी पर व्याख्यान दिया था कहा था कि जब अंग्रेजों ने गांधी जी को आधी रात को ट्रेन से फेक दिया था इसके बाद गांधी ने उस जख्म के सहलाया नहीं कुरेदा। उनके अंदर एक हथियार उत्पन्न हो पाया। जिसे सिविल नाफरमानी कहा। जालिम की बात नहीं मानना ही सिविल नाफरमानी था। इसी के साथ इतिहास की शुरूआत होती है। अंग्रेजों को पता होता कि जिसको उन्होंने ट्रेन से बाहर किया है वही व्यक्ति उन्हें ग्लोब से बाहर फेक देगा। तो ऐसी गलती नहीं करता। बहुत बिड़बना है कि गांधी के देश के लोगों ने ही गांधी को सबसे कम पढ़ा और समझा। हैरी पार्टर और चेतन भगत को दिन-रात भोर व दुपहरी एक करके पढऩे वाले युवा पीढ़ी तबयत के साथ गांधी को पढ़ लेती तो आज पीढिय़ों का सबक कुछ और होता। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। इसलिए तमाम फैशन व फेसबुकिया ज्ञान हमारे पास है जैसे बंटवारे का कारण गांधी का मानना और गांधी जी को मुस्लिम परस्त कह देना। मैं यह कह देना चाहता हूं कि गांधी से बड़ा कोई हिन्दू नहीं था लेकिन गांधी के हे राम से बाकी कौमे डरती नहीं थी।
यह भी पढ़े:-खतरे के निशान पार करने के बाद भी बढ़ता जा रहा गंगा का जलस्तर

Published on:
Also Read
View All
वाराणसी में मकान की दीवार गिरी, मलबे के साथ तालाब में गिरने से 2 बच्चियों की मौत

‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स