बनारस में गंगा के साथ वरुणा का पानी भी तबाही मचा रहा है। बुधवार व गंगा व वरुणा का पानी नये इलाकों में प्रवेश कर गया है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। बीती देर रात से सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने बाढ़ पीडि़तों की समस्या को बढ़ा दिया है। ऐसे में पीडि़तों के लिए एनडीआरएफ सबसे बड़ा सहारा बनी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ के जवान दिन-रात एक किये हुए हैं। जिन गलियों में कभी वाहन चलते थे वहां पर एनडीआरएफ की बोट अब राहत व बचाव कार्य कर रही है और लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचाने में जुटी है।
यह भी पढ़े:-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पुलिस रात में लगायेगी नाव से गश्त