गंगा व वरुणा नदी में लगातार बढ़ाव होने से नये इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते ही गंगा व वरुणा नदी के पानी में वृद्धि हो रही है। एमपी के डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते गंगा व वरुणा का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। सितम्बर में कई साल बाद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा है। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने पहले ही बाढ़ प्रभावितों को राहत शिविर में लाने का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री भी लगातार पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयी बाढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े:-DM ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, खतरे के निशान के पास पहुंच रहा जलस्तर