मध्य प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से वहां के डैम लगातार खोले जा रहे हैं और वहां का पानी विभिन्न नदियों से होते हुए गंगा व वरुणा में पहुंच रहा है। इसके चलते गंगा नदी का पानी इस सीजन में सबसे अधिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। इस साल पहली बार वार्निंग लेवल के उपर गंगा बह रही है जिससे सभी घाटों का सम्पर्क टूट गया है। मणिकर्णिका व हरिश्चन्द्र घाट पर शवदाह करने आने वालों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गंगा व वरुणा का पानी निचले इलाकों में रहने वालों के घरों में घुस चुका है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। चौकाघाट, ढेलवरिया, सामनेघाट, मारुति नगर,खालिसपुर आदि जगहों में बाढ़ का पानी पहुंचने से वहां पर लोगों का पलायन शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़े:-इस मंदिर में हर संकट से मिलती है मुक्ति, पांडवों ने एक पैर पर खड़े होकर की थी मां की उपासना