वरिष्ठ पत्रकार व व्यवसायी अरविंद सिंह ने पिछले साल धनतेरस के दिन ही यह कसम खायी थी उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी कि पीएम मोदी फिर से चुनाव जीते और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला। अरविंद सिंह की प्रार्थना स्वीकार हुई और उन्होंने उन्होंने खास कारीगर से डेढ़ किलो स्वर्ण मुकुट बनवाया है। नई दिल्ली जाकर उन्होंने पीएम से भेंट की थी और उन्हें स्वर्ण मुकुट दिखाया था। पीएम मोदी से स्पर्श कराने के बाद उन्होंने स्वर्ण मुकुट चढ़ाते समय पीएम को आमंत्रित किया था इस पर पीएम मोदी ने कहा था कि यदि वह नहीं आ पाते हैं तो उनका कोई प्रतिनिधि अवश्य ही इस समारोह में उपस्थित रहेगा। पीएम मोदी नहीं आ रहे है उनके प्रतिनिधि के रुप में केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़े:-इसी तरह बढ़ती रही गंगा तो जल्द वार्निंग लेवल पार कर जायेगा जलस्तर