पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लगाये गये कैंप शिविर को लेकर ग्रामीणों में बड़ा उत्साह देखने को मिला। शिविर का उद्घाटन बीजेपी के यूपी के सह प्रभारी सुनील ओझा ने किया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की लाइन लग गयी थी। ग्रामीणों के नेत्र की जांच कर उन्हें परामर्श व दवाएं दी गयी। पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर यह शिविर लगाया गया था ऐसे में बीजेपी नेता कहा दूर रहने वाले थे। मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी, रविन्द्र जायसवाल आदि बीजेपी नेता भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-इस मंदिर में हर संकट से मिलती है मुक्ति, पांडवों ने एक पैर पर खड़े होकर की थी मां की उपासना