11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खतरे के निशान पार करने के बाद भी बढ़ता जा रहा गंगा का जलस्तर

पानी बढऩे की रफ्तार हुई थोड़ी मंद, अभी और बढ़ेगा गंगा व वरुणा का पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 18 Sep 2019, 6:22 PM IST

Ganga Water

Ganga Water

वाराणसी. पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गंगा खतरे का निशान पार कर चुकी है इसके बाद भी गंगा का पानी बढ़ता जा रहा है। गंगा में बढ़ाव थोड़ा मंद पड़ा है लेकिन इसका फिर तेज होने की संभावना है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम पांच बजे जलस्तर 71.33 मीटर पर पहुंच गया था जो खतरे के निशान 71.26 मीटर से सात सेंटीमीटर उपर है। गंगा में दो घंटे में एक सेंटीमीटर की दर से पानी बढ़ रहा है जबकि प्रयागराज में यह बढ़ोतरी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे हैं।
यह भी पढ़े:-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पुलिस रात में लगायेगी नाव से गश्त

गंगा व वरुणा में आयी बाढ़ से हजारों की आबादी प्रभावित हो चुकी है। गंगा व वरुणा का पानी लगतार नये क्षेत्र में प्रवेश करता जा रहा है। डीएम सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नि:शुल्क नाव की व्यवस्था की है। राहत शिविर व बाढ़ आपदा चौकी भी बनायी गयी है इसके बाद भी सभी लोगों तक सारी सुविधा नहीं पहुंच रही है। एनडीआरएफ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को राहत शिविर में पहुंचाने में जुटी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयी बाढ़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी जरूरी उपाय करने का निर्देश जारी किया है।
यह भी पढ़े:-सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी की मौत का बदला लेना चाहते हैं शूटर, निशाने पर आये यह अधिकारी व पूर्व सांसद

गंगा से अधिक वरुणा का पानी मचा रहा तबाही
गंगा के चलते बाढ़ वरुणा में भी बाढ़ आयी है और वरुणा का पानी अधिक तबाही मचा रहा है। क्रोनिया, हुकुलगंज आदि क्षेत्रों के हजारों मकान पानी में डूब गये हैं। मकान में चोरी के भय से सभी लोग बाढ़ राहत शिविर में नहीं जा रहे हैं। घर के अधिकांश सदस्यों को बाढ़ राहत क्षेत्रों में भेजा गया है। एक-दो लोग ही घर की सुरक्षा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रह रहे हैं।
यह भी पढ़े:बनारस में गंगा ने किया खतरे के निशान को पार, नये इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

कल तक नये क्षेत्रों में प्रवेश कर जायेगा गंगा का पानी
19 सितम्बर को गंगा व वरुणा का पानी नये क्षेत्रों में प्रवेश कर जायेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से बिजली काट दी गयी है इसके चलते वहां पर रहने वालों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में घर में उजाला करना कठिन हो गया है।
यह भी पढ़े:-बनारस में बाढ़ से बिगड़ रहे हालात, डीएम ने बताया कैसे की जा रही मदद

राहत शिविर में पहुंचने पर ही मिलेगी सारी सुविधा
जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी घरों तक सारी सुविधा पहुंचाना संभव नहीं है। राहत शिविर लगाये गये हैं जहां पर खाना, पानी, बिजली व चिकित्सका आदि की सारी सुविधा दी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को राहत शिविर तक पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ व पीएससी की नाव भी लगायी गयी है।
यह भी पढ़े:-पानी में डूब रहा है घर, फिर भी रहने को विवश है बाढ़ पीडि़त, जानिए क्या है कारण