वाराणसी

10वीं पास के लिए इस सरकारी जॉब में निकली बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

इस अंतिम तिथि से पहले ऐसे करें आवेदन
2 min read
Feature image

वाराणसी. अगर आप 10वीं पास हैं और आप भी अच्छी जॉब पाने के सपने देख रहे हैं तो आपका सपना सच करने के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC) जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)/पोस्टल असिस्‍टेंट/सोर्टिंग असिस्टेंट, डेटा एंट्री ओपरेटर(DEO) के 3259 ज्यादा वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2017 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इस जॉब के लिए पहले कम्प्यूटर बेस्ड (Tier-I) परीक्षा का आयोजन 04.03.2018 से 26.03.2018 के बीच और Tier-II परीक्षा 08.07.2018 को होगी।

SSC में इन पदों पर होनी है भर्ती

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कुल तीन पदों पर भर्ती निकाली है। जिनमें खाली पदों की डिटेल हम नीचे दे रहे हैं।

· LDC/ JSA के 898 पद

· पोस्टल/सोर्टिंग असिस्टेंट के 2359

· DEO के 02


आयु सीमा:

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 साल रखी गई है। हालांकि SC/ ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC उम्मीदवारों को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की रियायत दी गई है।



शैक्षणिक योग्यता

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अगर LDC/ JSA और पोस्टल/सोर्टिंग असिस्टेंट के पदों पर आवेदन कर रहा है तो उसे न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है।

अगर उम्मीदवार DEO के लिए साइन्स स्ट्रीम (मैथ विषय के साथ) के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। नहीं तो इन पदों पर आपका सेलेक्शन नहीं हो पाएगा।


ऐसे करें आवेदन

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इस नियम को अपनाए-
अभ्यर्थी SSC के आधिकारिक वेबसाइट www.ssconline.nic.in पर जाएं और फिर होम पेज पर भर्ती के नोटिफिकेशन लिंक या ‘Apply’ के टैब लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद Combined Higher Secondary Level (10+2) Examination, 2017’ सिलेक्ट करें। फिर आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करें।

Published on:
22 Nov 2017 01:58 pm