वाराणसी

SVAMITVA YOJNA: UP के 18000 लोगों को पीएम मोदी का खास तोहफा, नए साल से पहले देंगे घरों के कागज

SVAMITVA YOJNA: नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के 18 हजार लोगों के साथ देश के हजारों लोगों को खास तोहफा देने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी लोगों को घरों का मालिकाना हक प्रदान करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 1:26 PM IST
SVAMITVA YOJNA

SVAMITVA YOJNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के हजारों लाभार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें बनारस के 3800 लाभार्थियों को उनके घरों के मालिकाना हक के दस्तावेज प्रदान करेंगे।

क्या है स्वामित्व योजना?

स्वामित्व योजना (SVAMITVA - Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas) के तहत उन ग्रामीणों को चिह्नित किया जाता है, जिनके पास उनके घरों और जमीन का प्रमाण नहीं है। इस योजना को 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को उनके आवास और भूमि का कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी संपत्ति पर अधिकार प्राप्त कर सकें। इससे लाभार्थी बैंक से कर्ज लेने और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यूपी के 18 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

वाराणसी में इस योजना के तहत 47 हजार से ज्यादा लोगों को खतौनी उपलब्ध करा दी गई है। इस बार यूपी के जालौन जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत यूपी के करीब 18,849 और देशभर में 29 हजार 127 लाभार्थी लाभान्वित होंगे।