वाराणसी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगेज चेकिंग में एक यात्री के बैग में स्कैनर लगा कर चेक करने पर कारतूस दिखा।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब जब चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यह खबर ज्यों फैली तब तक सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट पर हो गए, इस बात की सूचना बड़े अधिकारियों को दी गई।
ये भी पढ़ें
जानकारी के मुताबिक, बिहार के अकबरपुर, रोहतास का रहने वाला वसीम अकरम पुत्र अकील अहमद खान एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1049) से शाम करीब 4 बजे दिल्ली जाने वाला था। दिल्ली पहुंचने के बाद उसे रात 8:30 बजे की कनेक्टिंग फ्लाइट से सऊदी अरब के दम्माम शहर के लिए उड़ान भरनी थी। यात्री ने बोर्डिंग पास ले लिया था।
जब CISF जवान उसके सामानों की स्कैनिंग कर रहे थे तभी उसके बैग के भीतर कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। उसके बाद सघन तलाशी ली गई तो बैग से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कारतूस मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने वसीम को घेरे में ले लिया और उसे हवाई यात्रा करने से रोक दिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। फिलहाल कारतूस के संबंध में कोई भी ठोस जानकारी नहीं दे पाया।
CISF के जवानों द्वारा फूलपुर पुलिस के साथ-साथ IB और LIU के बारे में इसकी सूचना दी गई। बाद में यात्री को बाबतपुर पुलिस चौकी पर पहुंचाया गया। पुलिस पता लगा रही है कि इसके पीछे कोई साजिश या आपराधिक इरादा था। यात्री को पुलिस कस्टडी में ले लिया है और यात्री से पूछताछ चलती रही।